विज्ञापन

दिल्ली-फरीदाबाद से मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, बन रहा 10 लेन का नया एक्सप्रेसवे, आगरा जाना भी होगा आसान

दिल्ली बॉर्डर से ग्रेटर नोएडा तक यमुना पुश्ता रोड के किनारे 10 लेन का नया सुपर एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. इसके तैयार होने से दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट का सफर मात्र 45 मिनट में पूरा होगा.

दिल्ली-फरीदाबाद से मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, बन रहा 10 लेन का नया एक्सप्रेसवे, आगरा जाना भी होगा आसान
New 10-Lane Expressway From Delhi Border To Noida Airport
Representative Image
  • NHAI यमुना किनारे नोएडा सेक्टर 94 से ग्रेटर नोएडा तक 10 लेन का सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे बनाएगा
  • यह एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़कर दिल्ली से आगरा तक की यात्रा को आसान बनाएगा
  • एक्सप्रेसवे कालिंदी कुंज सहित पूर्वी दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद करेगा
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक का सफर बेहद आसान होने वाला है. NHAI यमुना के किनारे एक 10 लेन का सुपरफास्ट एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी कर रहा है. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक का रास्ता तो सुगम बनाएगा ही, साथ ही ट्रैफिक जाम से भी बड़ी राहत दिलाएगा. दिल्ली के कालिंदी कुंज पर रोजाना घंटों तक जाम में फंसने वालों के लिए भी यह नया एक्सप्रेसवे काफी राहत देगा. इसके साथ ही इस एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा तक पहुंचना भी आसान होगा. आखिर यह एक्सप्रेसवे कहां से कहां तक बनेगा और कैसे यह दिल्ली-एनसीआर की तस्वीर बदलेगा? आइए विस्तार से बताते हैं.

कहां से कहां तक बन रहा एक्सप्रेसवे?

यह 10 लेन का एक्सप्रेसवे नोएडा के सेक्टर 94 से शुरू होगा. यह दिल्ली और नोएडा का बॉर्डर है. इसके बाद यह मौजूदा यमुना पुश्ता रोड के किनारे-किनारे बनाया जाएगा. आगे जाकर यह एक्सप्रेसवे ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव के पास सीधे यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा. इस एक्सप्रेसवे की खास बात यह है कि मयूर विहार और अक्षरधाम से आने वाला ट्रैफिक भी चिल्ली एलिवेटेड रोड के जरिए इससे जुड़ेगा.

10 लेन का बनेगा एक्सप्रेसवे, जाम का झाम होगा खत्म

NHAI की योजना इस एक्सप्रेसवे को 10 लेन का बनाने की है. पहले बांध पर सड़क बनाने की योजना थी, लेकिन यूपी सिंचाई विभाग से एनओसी न मिलने की वजह से यह काम अटका हुआ था. अब NHAI इसे बांध के समानांतर बनाएगा. यह एक्सप्रेसवे 8 लेन का होगा. वहीं दो लेन एग्जेस्टिंग यानी पहले से बना रोड होगी. इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 35.1 किलोमीटर होगी.

किस-किसको होगा फायदा?

इस एक्सप्रेसवे को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. इसके बाद दिल्ली से सीधे अलीगढ़, मथुरा और आगरा तक पहुंचना आसान हो जाएगा. चूंकि यह कालिंदी कुंज का भी ट्रैफिक कम करेगा. ऐसे में इसका सीधा फायदा नोएडा, फरीदाबाद के साथ-साथ पूर्वी दिल्ली के इलाकों में रहने वाले लोगों को होगा. एक्सप्रेसवे के जरिए बिना ट्रैफिक और रेड लाइट के झंझट के कम समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा पहुंच सकेंगे.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का दबाव होगा कम

फिलहाल नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच बने एक्सप्रेसवे पर काफी दबाव रहता है. पीक ऑवर्स में कई बार यहां जाम जैसी स्थिति बन जाती है. मौजूदा एक्सप्रेसवे के दोनों और तमाम दफ्तर और रिहायशी इलाके हैं. लेकिन अब नए एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह दबाव कम होगा.

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

इस एक्सप्रेस का सबसे बड़ा फायदा नोएडा इंटरनेशनल आने-जाने वाले यात्रियों को होगा. 15 जून से नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू हो रही हैं. ऐसे में भविष्य में नोएडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होना तय है. ऐसे में यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-नोएडा से आने वाले यात्रियों को डायरेक्ट एयरपोर्ट तक पहुंचाएगा. नोएडा के सेक्टर-94 से शुरू होने वाले इस एक्सप्रेसवे से चढ़कर यात्री सीधा ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के पास उतरेंगे. यहां से यमुना एक्सप्रेसवे को लिंक किया जाएगा, जो जेवर कुछ ही मिनटों में जेवर तक पहुंचाएगा. माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से नोएडा एक्सप्रेसवे तक का सफर 40-45 मिनट का हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से आगरा और मथुरा सिर्फ 1 घंटे में, 350 की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जानें कहां बनेंगे स्टेशन

ये एक्सप्रेसवे भी जुड़ेंगे

NHAI नोएडा-ग्रेटर नोएडा के इस नए एक्सप्रेसवे से अन्य रास्तों को भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है. दरअसल सराय काले खां से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस को जोड़ने वाला लिंक रोड तैयार है. यह डीएनडी फ्लाईवे से जुड़ता है. वहीं डीएनडी फ्लाईवे मयूर विहार लिंक लाइन है, जो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ता है. इसके अलावा चिल्ला एलिवेटेड रोड के दो लूप डीएनडी से जुड़ रहे हैं. इस नए एक्सप्रेसवे के बनने के बाद ये तीनों रास्ते भी इससे जुड़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: तैयार हो गया DND एक्सप्रेसवे, इसी महीने हो सकता है शुरू, दिल्ली-नोएडा से लेकर फरीदाबाद-गुरुग्राम तक का सफर होगा आसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi To Noida Airport, Noida Greater Noida Connectivity, Jewar Airport, Noida Airport, Delhi Noida Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com