विज्ञापन

दिल्ली- देहरादून हाईवे बनकर तैयार, 6-7 घंटे का सफर सिर्फ 2.5 घटे में होगा पूरा, जानें कब खुलेगा

परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि दिल्ली-अमृतसर और कटरा हाईवे का काम बहुत तेज़ी से चल रहा है.  2027 तक इसको पूरा कर लिया जाएगा. पंजाब में जमीन अधिग्रहण को लेकर देरी होने से इस प्रोजेक्ट का काम कुछ धीमे हो गया था.

दिल्ली- देहरादून हाईवे बनकर तैयार, 6-7 घंटे का सफर सिर्फ 2.5 घटे में होगा पूरा, जानें कब खुलेगा
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अहम अपडेट. (AI फोटो)
  • दिल्ली -देहरादून हाईवे मार्च महीने में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन होगा
  • इस हाईवे पर भारत का सबसे लंबा 12 किमी. लंबा एलीवेटेड रोड बनाया गया है जो जंगली जानवरों से सुरक्षित होगा
  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाईवे का निर्माण तेज़ी से चल रहा है और इसे 2027 तक पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा
नई दिल्ली:

देश को जल्द ही तीन नए हाईवे की सौगात मिलने वाली है. इनके बनने से सफर न सिर्फ आरामदायक होगा बल्कि कम वक्त में पूरा भी हो जाएगा. पहला है दिल्ली-देहरादून हाईवे, दूसरा दिल्ली से कटरा और तीसरा दिल्ली से मुंबई हाईवे. इनके शुरू होने से सफर बहुत ही आसान बन जाएगा. दिल्ली से देहरादून तक हाईवे बनकर तैयार हो चुका है. मार्च महीने में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- हाईवे पर प्लॉट, सोना, लाखों कैश... पहले जन्मदिन पर बच्चे को मिले ऐसे तोहफे, जो कमाने में लग जाए पूरी जिंदगी

इस हाईवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे. हाईवे के खुलने से दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 6-7 घंटे के बजाय सिर्फ 2.5 घंटे लगेंगे. बतादें कि  हाईवे को बनाने में करीब 12 हजार करोड़ की लागत आई है. खास बात ये हैं कि भारत का सबसे लंबा एलीवेटेड रोड यानि 12 किमी. का लंबा एलीवेटेड रोड बनाया गया है, जो राजा जी पार्क के ऊपर से गुज़रेगा ताकि जंगली जानवरों को कोई दिक्कत न हो. परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि ये हाईवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा.

दिल्ली से कटरा जाने में लगेंगे सिर्फ 6-7 घंटे

परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि दिल्ली-अमृतसर और कटरा हाईवे का काम बहुत तेज़ी से चल रहा है.  2027 तक इसको पूरा कर लिया जाएगा. पंजाब में जमीन अधिग्रहण को लेकर देरी होने से इस प्रोजेक्ट का काम कुछ धीमे हो गया था. इस हाईवे को पंजाब से होकर गुज़रना है, जबकि हरियाणा और जम्मू कश्मीर में काम करीब करीब पूरा हो चुका है. इस परियोजना की लागत करीब 45 हजार करोड़ रुपए है. अभी दिल्ली से कटरा जाने में करीब 10-12 घंटे लगते हैं. लेकिन इसके बनने के बाद ये दूरी 6-7 घंटे में पूरी हो जाएगी.

दिल्ली से हटेंगे कूड़े के पहाड़

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ हटाने के लिए 3500 करोड़ भारत सरकार ने दिल्ली सरकार को दिया है..ये बात केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कही. उन्होंने बताया कि दिल्ली में तीन डंपिंग साइट हैं.जिसपर राजनीति हुईं लेकिन काम नहीं हुआ. न तीनों डंपिंग साइट को हटाने के लिए दी सरकार ने 3.5 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया है. उन्होंने कहा कि तीनों डंपिंग साइट को 2027 तक खत्म कर दिया जाएगा. तीन लाख करोड़ रुपये  इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिए गए हैं. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को 2027 के अंत तक जनता को समर्पित कर दिया जाएगा. वहीं दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाइवे अगले 1 साल में बनकर तैयार हो जाएगा.
 

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Dehradun Highway, Delhi Katra Highway, Delhi Mumbai Highway, Highway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com