दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत में इस वक्त में भीषण गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. ऊपर से लू के गर्म थपेड़ों ने भी लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है. बुधवार को तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 60 वर्षों में सबसे अधिक था. बुधवार का न्यूनतम तापमान 1964 से केवल 0.3 डिग्री कम था. इससे पहले 10 जून 1964 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आईएमडी के अनुसार, साल 2000 के बाद दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 जून 2010 को 34.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जो बुधवार को दर्ज किए गए तापमान से कम था.
लगातार 11वें दिन लू की चपेट में रहा दिल्ली
18 जून को शहर में 33.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जो छह वर्षों में सबसे अधिक था. बूंदाबांदी और गरज के साथ राहत के पूर्वानुमान के बावजूद, बुधवार को भी शहर लगातार 11वें दिन लू की चपेट में रहा और लगातार छठे दिन रात गर्म रही. दिल्ली में बुधवार को धूलभरी हवाएं भी चलीं, जिनकी अधिकतम गति 46 किमी प्रति घंटा थी, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया. सफदरजंग में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था. जबकि मंगलवार का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

हीट इंडेक्स भी लगा चुका है हाफ सेंचुरी
गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है. दिल्ली में बुधवार को 37वें दिन लगातार पारा 40 से अधिक पर पहुंचा. इस सीजन में सात बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जिनमें से दो दिन जून के और पांच दिन मई के शामिल रहे. जिसमें सीजन का सबसे अधिक और शहर का दूसरा सबसे अधिक तापमान 30 मई को 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. हीट इंडेक्स यानी महसूस होने वाला तापमान भी 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. जिसके अभी और बढ़ने की उम्मीद है.
दिल्ली में कब होगी बारिश
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर ये है कि अब मौसम में हल्के बदलाव के संकेत दिख रहे हैं, नतीजतन आसमान में बादल छाना शुरू हो गए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. दिल्ली-एनसीआर का मौसम पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदला है. हालांकि इसके बाद से फिर से गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है.

कब घोषित की जाती है भीषण गर्मी की स्थिति
हीटवेव की स्थिति तब दर्ज की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होता है. वहीं गंभीर हीटवेव के लिए अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होना चाहिए. गर्म रात की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है.
ये भी पढ़ें : दिल्ली में बदला मौसमः हवा में लौट आई ठंडक, किस शहर में कब बारिश, जानिए मौसम का पूरा हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं