दिल्ली (Delhi) के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार (28 मई) को सिरफिरे आशिक साहिल के द्वारा नाबालिग लड़की (Minor Girl) को सरेआम चाकू से गोदकर बेरहमी के साथ मौत के घाट उतारने के आरोपी साहिल का दिल्ली पुलिस साइको एनालिसिस टेस्ट (Psychoanalysis Test) कराएगी. इस टेस्ट के जरिये साहिल के दिमाग, उसके रहन-सहन, उसकी दिनचर्या उसकी हॉबीज का लेखा जोखा इकट्ठा किया जाएगा. दिल्ली पुलिस हत्याकांड की परतें खोलनी की कोशिश कर रही है. इस बीच दिल्ली मर्डर केस की जांच 6 किरदारों के इर्द-गिर्द घूम रही है. यह टेस्ट करीब 3 घंटे चलता है. इस टेस्ट में 4 से पांच मनोचिकित्सक साहिल से उसके परिवार, उसके दोस्तों उसकी लाइफस्टाइल उसके शौक पंसद नापसंद सब के बारे में जानकारी लेंगे.
बता दें कि श्रद्धा हत्याकांड में भी आफताब का भी PAT टेस्ट करवाया गया था. यह टेस्ट सीबीआई और FSL रोहणी दोनों जगह होता है. देखना होगा साहिल का यह टेस्ट कहां कराया जाएगा. दिल्ली पुलिस समय पर इस मामले की चार्जशीट कोर्ट मे दाख़िल करेगी इसलिए यह टेस्ट सपोर्टिंग सबूतों के मद्देनजर काफी जरूरी है कि आखिर क़ातिल की मनोस्थिति क्या थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं