दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की एक बहुत बड़ी खेप बरामद की है. जानकारी के मुताबिक करीब 500 किलो से ज्यादा का कोकीन बरामद किया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए इसे अंजाम दिया है. बता दें कि इस कोकीन की कीमत 2 हजार करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है. दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की यह अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है.
इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक ड्रग्स तस्करी का ये इंटरनेशनल सिंडिकेट है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साउथ दिल्ली में इस रेड को अंजाम दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले भी एक बड़े ड्रग कार्टेल का किया था भंडाफोड़
बता दें कि कुछ दिन पहले भी दिल्ली पुलिस ने एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया था. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ किया था. अपनी इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने 228 किलो गांजा जब्त किया था. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.14 करोड़ रुपये कीमत है. पुलिस ने इस कार्टेल के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में से एक मुख्य सप्लायर है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी आंध्र प्रदेश और ओडिशा बॉर्डर से गांजा लाकर दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई करते थे. क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन कवच शुरू किया है, जिसका उद्देश्य दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स सप्लाई के खिलाफ लड़ना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं