विज्ञापन

AC खराब हुआ तो रिश्तेदार के घर गया पुलिस अफसर का परिवार, खाली मकान देख चोरों ने उड़ाया लाखों का समान

दिल्ली के मुखर्जी नगर में पुलिस अधिकारी के घर लाखों रुपये की चोरी हुई. भीषण गर्मी में AC खराब होने पर परिवार रिश्तेदार के घर चला गया था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया. बदमाशों ने CCTV कैमरों के तार काटकर वारदात को अंजाम दिया.

AC खराब हुआ तो रिश्तेदार के घर गया पुलिस अफसर का परिवार, खाली मकान देख चोरों ने उड़ाया लाखों का समान

Delhi Police Officer House Theft: दिल्ली की भीषण गर्मी ने पुलिस अफसर के परिवार को ऐसी मुसीबत में डाल दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. AC खराब होने पर राहत की तलाश में रिश्तेदार के घर गया परिवार सुबह लौटा, तो अपने ही घर के ताले टूटे मिले. हैरानी की बात यह रही कि जिस घर में चोरी हुई, वहां रहने वाला परिवार दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी का है. बावजूद इसके, चोर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने पूरे इलाके की निगरानी व्यवस्था तक को धता बता दिया.

दिल्ली से अनिल खत्री की रिपोर्ट...

मुखर्जी नगर में सुबह-सुबह बड़ी चोरी

यह मामला नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के धीरपुर इलाके का है, जो मुखर्जी नगर के अंतर्गत आता है. रविवार सुबह करीब 6 बजे लोगों को चोरी की जानकारी मिली. चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. सुबह जब परिवार वापस लौटा, तो घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए.

गर्मी और AC खराब होना बना वजह

बताया जा रहा है कि शनिवार रात भीषण गर्मी के चलते पीड़ित परिवार के घर का AC खराब हो गया था. कूलिंग न होने के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया. मजबूरी में परिवार पास में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर रात बिताने चला गया. लेकिन यही फैसला चोरों के लिए सुनहरा मौका बन गया.

दिल्ली पुलिस अधिकारी का है घर

जिस मकान में चोरी हुई, उसकी पहली मंजिल पर दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी रहते हैं. घर के बाहर सीबीआई और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के नाम के बोर्ड भी लगे हुए हैं. इसके बावजूद चोरों को किसी तरह का डर नहीं था, जो उनके हौसले और प्लानिंग को साफ दिखाता है.

CCTV कैमरों के तार काटे

चोरों ने वारदात से पहले पूरी तैयारी की थी. पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने आसपास लगे सभी CCTV कैमरों के तार काट दिए. इतना ही नहीं, ताकि कोई विरोध न कर सके या बाहर न निकल पाए, उन्होंने आसपास के कई घरों की कुंडियां बाहर से लगा दीं.

लाखों का सामान लेकर फरार

घर में घुसने के बाद चोरों ने अलमारी, दराज और जरूरी सामान खंगाल डाला. नकदी और कीमती सामान लेकर वे आसानी से फरार हो गए. शुरुआती अनुमान के अनुसार चोरी की रकम और जेवरात की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है, हालांकि सही आंकलन बाद में किया जाएगा.

इलाके में दहशत, सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस अधिकारी के घर में इस तरह चोरी हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा कितनी कमजोर है. पुलिस को सूचना दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के रास्तों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.  

ये भी पढ़ें-

धनबाद में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से करोड़ों के पुश्तैनी जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Jharkhand: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर मर्डर मामले में पुलिस ने बताया कैसे क्या हुआ, हत्या के अगले दिन खुद एसपी ने की पूजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Officer House Theft, Mukherjee Nagar Burglary Case, Delhi Crime News Today, AC Failure Theft Delhi, House Burglary In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com