विज्ञापन

धनबाद में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से करोड़ों के पुश्तैनी जेवर और नकदी ले उड़े चोर

धनबाद के हीरापुर में चोरों ने एक बंद घर से करोड़ों के पुश्तैनी गहने और 9 लाख नकदी चोरी कर ली. गृहस्वामी परिवार सहित मुंगेर गए थे. पुलिस को इस वारदात में बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शक है और जांच जारी है.

धनबाद में बड़ी वारदात: शादी में गया था परिवार, पीछे से करोड़ों के पुश्तैनी जेवर और नकदी ले उड़े चोर
धनबाद के हीरापुर में चोरों ने एक बंद घर से करोड़ों के पुश्तैनी गहने और 9 लाख नकदी चोरी कर ली.

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित ज्ञान मुखर्जी रोड का है, जहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घर के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने बिहार गए थे और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पूरी इत्मीनान से चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया.

सूना घर पाकर मुख्य गेट का ताला तोड़ा

पीड़ित गृहस्वामी विश्वजीत साव अपने परिवार के साथ मुंगेर में एक शादी में शामिल होने गए थे. घर पूरी तरह खाली था. पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा देखा, तो तुरंत विश्वजीत को इसकी सूचना दी. घर लौटने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. चोरों ने न केवल मुख्य द्वार का ताला तोड़ा, बल्कि कमरे के अंदर रखी गोदरेज की अलमारी को खंगालते हुए 9 लाख रुपये नकद और करोड़ों की कीमत के पुश्तैनी गहने चोरी कर लिए.

बंगाल के गिरोह पर पुलिस का गहरा शक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक इस चोरी के पीछे पश्चिम बंगाल के शातिर गिरोह का हाथ होने की आशंका है. दरअसल, बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बल काफी सक्रिय हैं, जिससे बचने के लिए वहां के अपराधी अब झारखंड के सीमावर्ती इलाकों को अपना नया सॉफ्ट टारगेट बना रहे हैं. पुलिस अब बंगाल बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरतने की तैयारी कर रही है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. विश्वजीत साव ने बताया कि चोरी हुए गहने उनके पुश्तैनी थे, जिनकी भावनात्मक और बाजार दर पर कीमत बहुत ज्यादा है. सदर थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है 

यह भी पढ़ें- राजस्थान भाजपा के इस बड़े नेता ने खाटूधाम में मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, किया हनुमान चालीसा का पाठ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanbad Theft, Jharkhand News, Heerapur Robbery, Crime News, Dhanbad Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com