दिल्ली में 23 साल की निक्की यादव मर्डर केस में पहली बार उसकी छोटी बहन का बयान सामने आया है. निक्की यादव की हत्या के बाद से उसकी छोटी बहन निधि काफी सहमी हुई है. वो मीडिया के सामने नहीं आना चाहतीं. इसलिए उन्होंने मीडिया को ऑडियो इंटरव्यू दिया है. इस दौरान निधि ने निक्की के साहिल के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने की बात से इनकार किया है. निधि ने कहा कि जिस तरह मेरी बहन मरी, मैं चाहती हूं कि साहिल गहलोत भी उसी तरह तड़प-तड़प कर मरे.
ऑडियो इंटरव्यू में निधि ने कहा- 'निक्की के लिव-इन-रिलेशन वाली बात से मैं सहमत नहीं हूं. अगर ऐसा कुछ भी होता तो हमें पता चलता. कभी ऐसी कोई बात सुनने को नहीं मिली. उसके साथ कोई लड़का है कि हमें भी पता नहीं था.' निधि ने आगे कहा, 'मैं चाहती हूं कि उस लड़के को फांसी की सजा हो. जिस तरीके से उसने मेरी बहन को मारा है ना, वैसे ही तड़पकर वो मरे. मैं इस दुनिया में उसे जिंदा नहीं देखना चाहती. उसने मेरी बहन को मार दिया. वो भी मरना चाहिए. उसे ऐसे ही मरना चाहिए, जैसे उसने मेरी बहन को मारा, ऐसी बेरहमी से.'
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
ऑडियो में निधि आगे कहती हैं, 'सिर्फ इन जैसे लड़कों की वजह से आज कोई लड़की सुरक्षित नहीं है. मेरी सरकार से यही गुजारिश है कि उस लड़के को ऐसी कड़ी सजा दे कि आगे कोई भी लड़का ऐसा करने की हिम्मत न करे.' निक्की की बहन ने बताया कि साहिल के बारे में उसे कभी कुछ पता नहीं था. निक्की ने अपने रिलेशन को लेकर कभी कुछ शेयर नहीं किया था. मुझे लाश मिलने के दिन ही पता चला. निक्की के चेहरे से मुझे कभी लगा ही नहीं कि वो परेशान है या किसी बात को लेकर दुखी है.
हम अच्छी बॉन्ड शेयर करते थे
निधि बताती हैं, 'हम अच्छी बॉन्ड शेयर करते थे. हम दोनों में एक-दो साल की उम्र का फर्क है. फिर भी निक्की ने कभी कुछ ऐसा नहीं कहा कि उसे कोई दिक्कत है. उसकी पर्सनल लाइफ के बारे में मुझे कुछ पता नहीं था. वैसे हंसते खेलते ज्यादातर चीजें शेयर करती थी, लेकिन लिव इन पार्टनर को लेकर कभी कुछ नहीं बताया. इसलिए पता नहीं चल पाया.'
जांच एजेंसियों से शिकायत
निधि ने कहा, 'मेरी जांच एजेंसियों से शिकायत है कि वो साहिल गहलोत के परिवारवालों से पूछताछ क्यों नहीं कर रही है? उनके लड़के ने शादी के एक दिन पहले इतना बड़ा कांड किया, दूसरे दिन किसी और से शादी कर ली. क्या परिवारवालों को इसकी भनक नहीं लगी? उन्हें शक नहीं हुआ कि उनका बेटा शादी से पहले रातभर कहां था? मैं नहीं मानती कि साहिल के घरवालों को कुछ नहीं पता था. मैं चाहती हूं कि उसके घरवालों पर भी इंवेस्टिगेशन हो.'
कब हुई हत्या?
इस मर्डर का खुलासा 14 फरवरी को हुआ जब उत्तम नगर में निक्की के पड़ोसी ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की पड़ताल में साहिल का नाम आया और जांच में उसके ढाबे से निक्की का शव बरामद हुआ.
मर्डर के बाद धूमधाम से की शादी
पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी को निक्की का गला घोंटकर मारने से एक दिन पहले साहिल अपने परिवार की पसंद की लड़की से सगाई करके लौटा था. मर्डर वाले दिन ही वह वापस अपने घर गया और धूमधाम से शादी की. शादी के दौरान उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं दिखी. फिलहाल साहिल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है.
ये भी पढ़ें:-
निक्की यादव मर्डर केस में कई खुलासे, अगर साहिल को मिल जाती गोवा की टिकट...! पढ़ें टाइमलाइन
साहिल ने जिस दिन की थी निक्की की हत्या, उसी दिन की थी दूसरी लड़की से शादी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं