दक्षिण पश्चिम दिल्ली में अपने पुरुष मित्र के हाथों मारी गई 23 वर्षीय युवती निक्की यादव के मामले लगभग सभी चीजें साफ हो चुकी हैं. आरोपी साहिल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. निक्की के पिता ने कहा है कि अब "हम न्याय चाहते हैं और दोषी को फांसी की सजा" दी जानी चाहिए. पुलिस ने बताया कि निक्की की हत्या करने के बाद साहिल गहलोत ने दूसरी युवती से शादी कर ली थी. साहिल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि यह घटना दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में नौ और 10 फरवरी की दरमियानी रात हुई थी. पुलिस के मुताबिक, यादव की कथित तौर पर 24 वर्षीय पुरुष मित्र साहिल गहलोत द्वारा गला घोंटकर हत्या कर दी गई और वह उसका शव दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर में रखकर उसी दिन दूसरी महिला से विवाह करने के लिए रवाना हो गया. आइए आपको बाते हैं साहिल ने कैसे दिया पूरी साजिश को अंजाम
- 10 फरवरी को दिन के उजाले में साहिल ने गाड़ी में किया निक्की का कत्ल, फिर उसी रात दूसरी लड़की से रचाई शादी
- दिल्ली पुलिस से पूछताछ में साहिल ने पुलिस को बताया है कि उसने कश्मीरी गेट बस अड्डे और राजघाट के बीच निगमबोध घाट के पास की पार्किंग में डेटा केबिल से गला घोंटकर 10 फरवरी सुबह 9 बजे के आसपास निक्की की हत्या कर दी.
- 9 फरवरी को रात सगाई के बाद रात 1 बजे के आसपास साहिल अपने चचेरे भाई की कार से घर से निकला. फिर वह उत्तम नगर निक्की के किराए के फ्लैट पर गया. तीन चार घंटे वहां रुकने के बाद तड़के 5:00 बजे वह घर से निकला निक्की के साथ निकला.
- फिर दोनों निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गए, निक्की के पास गोवा की ट्रेन टिकट थी, लेकिन जब साहिल को गोवा का टिकट नहीं मिला, तो फिर दोनों आनंद विहार की तरफ गए. वहां से जब उन्हें हिमाचल की बस नहीं मिली, तो फिर वे दोनों राजघाट की तरफ होते हुए कश्मीरी गेट पहुंचे.
- 10 तारीख को ही साहिल की शादी थी, इसलिए परिवार वाले लगातार उसको फोन करने लगे. इसके बाद साहिल ने घर जाने की बात कही, तो निक्की ये उसका झगड़ा हो गया. सुबह 9:00 बजे के आसपास साहिल ने निक्की की डेटा केबिल से गला दबाकर हत्या कर दी.
- साहिल ने इसके बाद निक्की की डेड बॉडी को आगे की सीट पर ही बिठाया और बेल्ट लगाकर अपने मितरांव गांव ले जाकर अपने बंद ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया.
- साहिल करीब 10:30 से 11 बजे के करीब ये मितरांव के अपने करीबी के ढाबे पर पहुंचा और रेफ्रिजरेटर में बॉडी को रखा. फिर करीब 11:30 बजे अपने घर पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें : साहिल ने जिस दिन की थी निक्की की हत्या, उसी दिन की थी दूसरी लड़की से शादी
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं