निक्की यादव हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. आोरपी साहिल गहलोत ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने निक्की यादव की हत्या 9 फरवरी को नहीं बल्कि 10 फरवरी को की थी. हत्या के दिन ही आरोपी ने शादी भी की थी. आरोपी के अनुसार 9 फरवरी की रात सगाई के बाद रात 1 बजे के आसपास वो अपने चचेरे भाई की वरना कार से घर से निकला था. फिर वह उत्तम नगर के बिंदापुर इलाके में निक्की के घर गया. तीन-चार घंटे वहां रुकने के बाद तड़के 5:00 बजे, वह घर से निक्की के साथ निकला.
दरअसल निक्की का गोवा का टिकट था लेकिन साहिल का टिकट नहीं हुआ था. ऐसे में निक्की ने हिमाचल प्रदेश चलने को कहा. हिमाचल प्रदेश जाने के लिए ये दोनों निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गए. जहां उन्हें पता चला कि उन्हें आनंद विहार बस टर्मिनस से बस पकड़नी होगी, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें सूचित किया गया कि बस कश्मीरी गेट आईएसबीटी से शुरू होगी.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
10 फरवरी को साहिल की शादी थी इसलिए परिवार वाले लगातार उसे फोन कर रहे थे. जिसके बाद साहिल ने घर जाने की बात कही तो निक्की से झगड़ा हो गया. 10 फरवरी की सुबह 9 बजे के आसपास साहिल ने निगमबोध घाट के आसपास निक्की की हत्या की और फिर निक्की की बॉडी को आगे की सीट पर रख दिया और शव को सीट बेल्ट लगा दी. फिर आरोपी मित्राओं गांव में ढाबे में उसके शव को ले गया. वहां उसने गाड़ी खड़ी की और शव को कार की डिग्गी में छिपा दिया.
शव डिग्गी में रखने के बाद अपने घर चले गया और उसी दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली. फिर वो 11 फरवरी की सुबह 3:30 बजे सुबह तड़के दूसरी कार से ढाबे में आया और शव को कार से निकालकर फ्रिज में डाल दिया. निक्की का बैग भी उसके फ्रिज के पास ही रख दिया. जबकि उसका मोबाइल अपने पास रख लिया.
आरोपी शादी के बाद निक्की के शव को बैग में भरकर किसी नदी या नाले में फेंकने की फिराक में था. जिस पार्किंग में हत्या की गई उसकी लोकेशन आरोपी ने बता दी है. क्राइम ब्रांच की टीमें लोकेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है. आरोपी साहिल के पास से निक्की यादव का फोन भी बरामद किया गया है. आरोपी साहिल ने निक्की यादव के फोन का पूरा डाटा डिलीट कर दिया था.
साहिल और निक्की की व्हाट्सएप चैट इस जांच में काफी अहम है. आरोपी जानता था कि उसकी और निक्की यादव की चैट पुलिस के लिए बड़ा सबूत है. इसलिए उसने अपने और निक्की यादव के फोन से सारा डाटा डिलीट कर दिया. क्राइम ब्रांच की टीम उत्तम नगर से निजामुद्दीन और कश्मीरी गेट के रूट के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी के बयानों का सच बाहर आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं