दिल्ली देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला शहर बन गया है. दिल्ली में अब तक सबसे ज्यादा मामले बुधवार को आए थे, जब यहां एक दिन में 17,000 नए केस सामने आए थे. इसके साथ ही दिल्ली ने मुंबई को कोविड के नए मामलों में पछाड़ दिया था. आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई में एक दिन को सबसे ज्यादा दर्ज हुए मामलों की संख्या अब तक 11,163 है, जो 4 अप्रैल को दर्ज हुए थे. वहीं अगर गुरुवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो
अगर देश के दूसरे शहरों पर नजर डालें तो बेंगलुरु में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 8,155 केस और चेन्नई में 2,564 नए केस सामने आए हैं. पुणे में 4 अप्रैल को अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा 12,494 था, जो 4 अप्रैल को रजिस्टर्ड हुआ था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बुधवार को दिल्ली में अब तक के सबसे ज्यादा केस 17,282 नए केस सामने आए थे. उस दिन 24 घंटों की अवधि में 100 मौतें हुई थीं. ऐसे में रोजाना दर्ज हो रहे नए मामलों में दिल्ली, मुंबई से कहीं आगे चली गई है.
क्या कहते हैं ताजा आंकड़े
अगर ताजा आंकड़ों की बात करें दिल्ली में गुरुवार की शाम तक कोविड-19 के 16,699 नए मामले आए और संक्रमण के कारण 112 मौतें हुईं. बुधवार को 82,569 जांच की गई, जो मंगलवार को की गई 1.08 लाख जांच की तुलना में कम है.
नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, शहर में 16,699 नए मामले आए और 112 नई मौतें हुईं, जिससे शहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,652 हो गई. गुरुवार को संक्रमण दर 20.22 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो दिल्ली में अब तक का उच्चतम है.
बुधवार को संक्रमण दर 15.92 फीसदी थी. गुरुवार तक संक्रमण के कुल 7,84,137 मामले हो चुके हैं. 7.18 लाख से अधिक मरीज वायरस से उबर चुके हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 54,309 हो गई है.
वहीं, अगर मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस के 8,217 नए मामले आए और 49 मौतें हुईं, जिससे महानगर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,53,159 हो गए और मृतकों की संख्या 12,189 हो गई. बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,486 जांच की गई, जिससे महानगर में अब तक हुई कुल जांच की संख्या बढ़कर 48,01,219 हो गई.
मुंबई में 10,097 और रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,54,311 हो गई. शहर में मरीजों के ठीक होने की दर 82 प्रतिशत है. बीएमसी ने कहा कि मुंबई में 95 कंटेनमेंट ज़ोन हैं, जहां वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 1,100 इमारतों को सील कर दिया गया है.
दिल्ली में फैलता कोरोना, लगाया वीकेंड कर्फ्यू
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं