विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

बढ़ रहा कोरोना का खतरा! 9 दिन में 1300 फीसदी बढ़े केस, 48 घंटे में 21 मौतें

भारत में दिन पर दिन कोविड के सक्रिय मामलों में इजाफा हो रहा है. रविवार 1 जून सुबह 8 बजे तक देश में कोविड के कुल सक्रिय मामले 3395 तक पहुंच गए हैं.

नई दिल्‍ली:

भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार इस समय देश में कोविड-19  के सक्रिय मामले 3000 के पार पहुंच चुके हैं. केरल देश का वह राज्‍य है जहां पर केस तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से ताजा आंकड़ों से पता लगता है कि 25 मई के बाद से ही देश में कोविड-19 के आंकड़ों में 10 गुना तक इजाफा हुआ है. केरल के अलावा महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और दिल्‍ली वायरस से सबसे ज्‍यादा प्रभावित हैं. 

किस राज्‍य में कितने मामले 

पिछले 9 दिनों में देश में कोरोना के केस में 1300 फीसदी का इजाफा हुआ है. वहीं देश में पिछले 48 घंटे में 21 मौतें हुई हैं. फिलहाल देश में 3783 एक्टिव केस हैं. सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाली बात है कि बेंगलुरु में वैक्सीन की तीनों डोज ले चुके मरीज की भी मौत हो गई है. 

केरल में इस समय कोविड-19 के सबसे ज्‍यादा सक्रिय मामले हैं और यहां पर अब 1400 मरीज हैं. रविवार तक यहां पर 64 नए केसेज आए थे. इसके बाद नंबर आता है महाराष्‍ट्र का जहां पर रविवार तक सक्रिय मामलों की संख्‍या 485 थी जिसमें 1 जून को 18 नए मामले आए हैं. वहीं दिल्‍ली में रविवार सुबह 8 बजे तक कोविड के सक्रिय मामले 436 थे जिसमें 61 नए मामले 1 जून को आए.   

Latest and Breaking News on NDTV

घबराने की जरूरत नहीं 

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड की वजह से देश में चार मौतें हुई हैं जिसमे से दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्‍तर प्रदेश में एक-एक मौत शामिल हैं. आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि भारत में कोविड-19 की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. संक्रमण कम गंभीर तरह के हैं और ज्‍यादातर मरीज घर पर ही देखभाल कर रहे हैं. सूत्रों ने आम जनता से अपील की है कि उन्‍हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. 

न्‍यूज एजेंसी पीटीआई ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)के महानिदेशक डॉक्‍टर राजीव बहल के हवाले से बताया कि पश्चिम और दक्षिण में नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चला है कि मामलों में मौजूदा वृद्धि को बढ़ावा देने वाले वेरिएंट गंभीर नहीं हैं और वे ओमीक्रॉन के सबवेरिएंट हैं. ओमिक्रॉन के चार सबवेरिएंट - LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 - पाए गए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Covid India 2025, Covid-19 India, Covid-19 News, Covid Delhi, Covid India Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com