विज्ञापन

'भट्टी' में तप रहे उत्तर भारत के लिए बुरी खबर, अभी और सताएगी गर्मी, IMD ने जारी कर दिया बड़ा अलर्ट

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. दिल्ली समेत कई राज्यों में पारा 45-48°C पहुंच गया है. IMD ने अगले 7 दिन राहत से इनकार किया है. इसके अलावा IMD ने लू का अलर्ट भी जारी किया है.

'भट्टी' में तप रहे उत्तर भारत के लिए बुरी खबर, अभी और सताएगी गर्मी, IMD ने जारी कर दिया बड़ा अलर्ट
नई दिल्ली:

उत्तर भारत इस वक्त मानो एक भट्टी में तब्दील हो चुका है. दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं. खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में अगले 7 दिन तक हीट वेव जारी रहने की संभावना जताई गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में 46°C के पार, 7 दिन तक लू का अलर्ट

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 7 दिन तक पारा 45°C के पार रह सकता है. हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. राजधानी के रिज इलाके में हाल ही में 45.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है.

‘जल रहा है आधा देश', 8 राज्यों में हाई अलर्ट

Latest and Breaking News on NDTV

मौसम विभाग के हीट वेव मैप के मुताबिक, देश का बड़ा हिस्सा इस समय डार्क रेड जोन में है, जो बेहद खतरनाक गर्मी को दर्शाता है. इन राज्यों में लू का असर सबसे ज्यादा है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और गुजरात में गर्मी सितम ढा रही है. कई जगहों पर तापमान 44°C से 48°C के बीच बना हुआ है.

अगले दो दिन और मुश्किल, लू का दायरा बढ़ेगा

IMD के मुताबिक 22 मई को दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात समेत कई राज्यों में लू चलेगी. 23 मई को भी यही हाल रहेगा. दिल्ली से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक लू का असर रहेगा.

21 मई 2026 को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे अधिकतम तापमान (तापमान > 45.0°C)

21 मई 2026 को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे अधिकतम तापमान (तापमान > 45.0°C)

यह भी पढ़ें- हीट वेब क्या होती है? कैसे पहचानें लू लगने के लक्षण, जानें बचाव के आसान तरीके

हालांकि कुछ राहत की खबर भी है. बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और ओले गिरने की संभावना है.

पहाड़ों में बर्फ, लद्दाख रोड बंद

जहां मैदान तप रहे हैं, वहीं लद्दाख में भारी बर्फबारी हो रही है. इसकी वजह से रणनीतिक रूप से अहम रोड को ट्रैफिक के लिए बंद करना पड़ा है, जो लद्दाख को कश्मीर से जोड़ती है. IMD ने इस इलाके में अगले 3 दिन खराब मौसम की चेतावनी दी है.

दिल्ली में भयंकर गर्मी

दिल्ली में भयंकर गर्मी

नौतपा से पहले ही हालत खराब, आगे और बढ़ेगी गर्मी

आपको बताते चलें कि 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा. इस दौरान आम तौर पर सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है. लेकिन इस बार तो नौतपा से पहले ही पारा 45°C पार पहुंच चुका है. ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें- मई के आखिरी दिनों में क्यों बरसती है आग? जानें असली वजह और गर्मी से बचने के स्मार्ट तरीके

हीट स्ट्रोक का पहला मामला, खतरे की घंटी

दिल्ली में भीषण गर्मी का असर अब स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है. RML अस्पताल में हीट स्ट्रोक का पहला मामला सामने आया है. 24 साल के एक छात्र को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है.  उसके शरीर का तापमान 105°F से ज्यादा था. डॉक्टरों ने इसे चेतावनी बताया है कि अब गर्मी घातक स्तर पर पहुंच रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IMD Weather Alert, IMD Weather Alert Summer, Heat Wave, Heat Wave Alert, Delhi Temperature
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com