विज्ञापन
5 months ago

नमस्कार एनडीटीवी के हाइपरलोकल ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको हिंदी प्रदेशों से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों के अपडेट मिलेंगे. देश के कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक  बर्फबारी और भूस्खलन की खबरें हैं. वहीं, यूजीसी के नियमों में बदलाव पर सवर्ण आंदोलन तेज हो रहा है.  वाराणसी से लेकर देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर तक विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें सामने आई है. 


सवर्णों का 'जंतर-मंतर' कूच : यूजीसी विवाद में इस्तीफे, प्रदर्शन और चेतावनी
यूजीसी के इन नए नियमों ने समाज को दो ध्रुवों में बांट दिया है. एक तरफ सरकार इसे शैक्षणिक संस्थानों में समानता लाने वाला कदम बता रही है, वहीं दूसरी तरफ सवर्ण संगठनों ने इसे अस्तित्व की लड़ाई बना लिया है.

बिहार में नीट छात्रा की मौत मामले में परिजन का आरोप
पटना NEET छात्रा के मौत मामले में डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद भी परिजन में आक्रोश कम नहीं है. पीड़ित परिवार ने SIT जांच पर सवाल  उठाए और कहा न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे. उन्हें आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस रात 12-1 बजे ब्लड सैंपल लेती है और न्याय के नाम पर टॉर्चर हो रहा है.


Rain Alert: आसमान में घने बादल, दिल्ली NCR में आज फिर बारिश के आसार!
दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार को बारिश का दौर देखने को मिला. बादलों की गड़गड़ाहट के साथ चमकती बिजली ने डर पैदा किया. राजस्थान, हरियाणा के साथ दिल्ली के भी कुछ इलाकों में ओले गिरने के वीडियो सामने आए. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत पश्चिमोत्तर भारत में आज भी बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. 

देखिए हर राज्य की पल-पल की अपडेट
 

अजित पवार प्लेन क्रैश का CCTV वीडियो- वो आखिरी लम्हा जब हुआ हादसा-FIRST ON NDTV

महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम अजित पवार के विमान हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में साफ दिखता है कि प्लेन जमीन पर गिरता है और अचनाक आग का गोला आसमान में दिखता है. इस हादसे में अजित पवार समेत कुल 5 लोग मारे गए. वीडियो में 8 बजकर 46 मिनट पर प्लेन हादसे की रिकॉर्डिंग दिख रही है. 

Himachal News Live: हिमाचल प्रदेश में खिली धूप, लोगों ने ली राहत की सांस, प्रशासनिक अमला सड़कें खुलवाने में जुटा

प्रदेश के कई इलाकों में कल जमकर बर्फबारी हुई. वहीं इस बर्फबारी के बाद आज लोगों को राहत मिल गई है. प्रदेश के मनाली, लाहौल स्पीति, मंडी, कांगड़ा में धूप खिली है और अब बदल दूर दूर तक नहीं दिख रहे हैं मौसम साफ़ होने के चलते लोगों के साथ साथ  कहीं ना कहीं प्रशासन ने भी राहत को सांस ली है और प्रशासन में युद्ध स्तर पर सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया है सड़कों पर लगातार जेसीबी स्नोकटर काम करते हुए दिखायी दे रहे है। कांगड़ा की बात करें तो यहां पर सभी सड़कें खुली हैं और जीवन सामान्य चल रहा है वहीं ज़िला कुल्लू में NH ०३ एनएच ३०५ के साथ कई सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है वहीं ज़िला के अतुल टनल में तीन फुट गुलाबा में सात फुट तो मनाली में डेढ़ फुट तक हिमपात हुआ है. 

Shankaracharya News: बिना स्नान किए भारी मन से विदा... प्रयाग से लौटते हुए छलका शंकराचार्य का दर्द, प्रशासन का प्रस्ताव ठुकराया

संगम नगरी प्रयाग में 10 दिनों तक धरने पर बैठने के बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भारी मन से वहां से विदा लेने का निर्णय लिया है. प्रशासन के साथ चल रहे गतिरोध और अपमान के मुद्दे पर शंकराचार्य ने दो टूक कहा कि उन्हें पुष्प वर्षा और सम्मान नहीं, बल्कि बटुकों और संन्यासियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर 'क्षमा याचना' चाहिए थी. प्रयाग से रवानगी के वक्त शंकराचार्य के स्वर बोझिल थे. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "प्रयाग में जो कुछ घटित हुआ उसने भीतर तक झकझोर दिया है. आज मन इतना व्यथित है कि बिना स्नान किए ही यहां से विदा ले रहे हैं. अन्याय को हमने अस्वीकार कर दिया है और अब केवल न्याय की प्रतीक्षा करेंगे." 

Savarna Protest LIVE: बागपत: अलंकार अग्निहोत्री को 'पागल पंडित' कहने पर भड़के श्रीकांत त्यागी

पंडित पागल होता है....."जब जब पंडित पागल हुआ है तब तब क्रांति आई है"

"परशुराम पंडित पागल हुआ तो सहस्त्रबाहु का अंत हुआ था―आजादी की लड़ाई में भी पागल हुए पंडित"

अब सनातन बचाने को पागल हुआ एक पंडित―शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

हिंदू शब्द का प्रयोग करके भाजपा हिंदू राष्ट्र का करती है काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Hyperlocal News LIVE, Delhi NCR Local Updates, Noida Sector 18 News, Gurgaon Cyber City Traffic, Delhi Rain Red Alert Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com