उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर में नोएडा सेक्टर 18 मार्केट में एक बिल्डिंग में आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग मार्केट के कृष्णा अपरा प्लाजा में लगी. आग लगने पर जान बचाने के लिए कई लोगों के कॉम्पलेक्स के कूद गए. हालांकि राहत की ये बात है कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया. आग लगने का जो वीडियो सामने आया है, उसमें कॉम्पलेक्स की सीढ़ियों पर आग की खतरनाक लपटें दिख रही है. इन सीढ़ियों से नीचे ही कूछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं.

आग लगने के दौरान बिल्डिंग में सैकड़ों लोग फसे थे. करीब आधा दर्जन लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद गए. बताया जा राह है कि 6 लोग हॉस्पिटल में भर्ती है. आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ी पहुंचीं थी. सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया. जो भी लोग अंदर थे, उन्हें रेस्क्यू कर बाहर लाया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

जो फोटोज सामने आ रही है, उनमें आग में खाक हो चुकी कुर्सी दिखाई दे रही है. जिससे अंदाजा हो जाएगा कि आग काफी तेजी से फैल रही थी. लेकिन वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया. फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि अभी इस घटना से जुड़े विवरण की और प्रतीक्षा की जा रही है.

नोएडा के सेक्टर 18 में फेमस अट्टा मार्केट है, जहां दिल्ली-एनसीआर के लोग खरीददारी करते हैं. इसी के पास मेट्रो स्टेशन भी है. यहां सुबह से लेकर शाम तक काफी भीड़ होती है. ऐसे में गनीमत ये रही कि आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया गया. यहां कई सारे इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम भी है, जहां लोग होम अप्लायंसेज की खरीददारी करने के लिए आते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं