विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का विस्तार, राजीव चौक का लोड होगा कम, इंद्रप्रस्थ, इंडिया गेट, भारत मंडपम तक कनेक्टिविटी

Delhi Metro Expansion: दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन विस्तार होने वाला है. जिससे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का लोड कम होने वाला है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) दो बड़े स्टेशनों को ट्रिपल इंटरचेंज में बदलने जा रहा है.

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का विस्तार, राजीव चौक का लोड होगा कम, इंद्रप्रस्थ, इंडिया गेट, भारत मंडपम तक कनेक्टिविटी
Delhi Metro Magenta Line expansion: दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का विस्तार होने से मिलेगा बड़ा फायदा.
  • दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन का विस्तार होने से यात्रियों का सफर आसान होगा.
  • इस लाइन का विस्तार होने से दिल्ली मेट्रो में 3 नए इंटरचेंज स्टेशन बनने वाले हैं.
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और नई दिल्ली को अब ट्रिपल इंटरचेंज में तब्दील होने वाले हैं.
नई दिल्ली:

दिल्ली मेट्रो से सेंट्रल दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब और आसानी होने वाली है. मजेंटा लाइन का विस्तार होने से दिल्ली के दो सबसे व्यस्त स्टेशन, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और नई दिल्ली को अब ट्रिपल इंटरचेंज यानि 3-लाइन हब में तब्दील किया जाएगा. ये दोनों नए कनेक्शन पूरी तरह से अंडरग्राउंड होंगे. जिसका सबसे ज्यादा फायदा हर दिन सेंट्रल दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को होगा, जबकि दिल्ली एयरपोर्ट और नई रेलवे स्टेशन जाने वाले मुसाफिरों की राह भी बेहद आसान हो जाएगी. इन तीन नए इंटरचेंज बनने से दिल्ली मेट्रो के सबसे व्यस्त राजीव चौक स्टेशन पर भी दवाब कम होगा. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक इस प्लान पर काम शुरू हो गया है. जिससे मजेंटा लाइन पर हर दिन सफर करने वाले यात्रियों को इसका बड़ा फायदा होगा. 

दिल्ली मेट्रो में नए ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन 

दिल्ली मेट्रो में फिलहाल कश्मीरी गेट स्टेशन ही एकमात्र ऐसा ऐसा स्टेशन है, जहां तीनों लाइनें रेड, येलो और वॉयलेट आपस में मिलती हैं. लेकिन मजेंटा लाइन के इस नए विस्तार के बाद शहर को नए ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन मिलेंगे. जिसमें पहला सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन होगा. यहां मजेंटा लाइन की कनेक्टिविटी पहले से संचालित येलो लाइन से होगी, जिसमें समयपुर बादली और हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक कनेक्टिविटी होगी. इसके अलावा और वॉयलेट लाइन जो कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन तक जोड़ देगी.

वहीं नई दिल्ली स्टेशन मेट्रो स्टेशन पर मजेंटा लाइन येलो लाइन और ऑरेंज लाइन एयरपोर्ट एक्सप्रेस के साथ जुड़ेगी. ये दोनों नए प्लेटफॉर्म और कनेक्टिंग टनल पूरी तरह अंडरग्राउंड होकर बनाए जा रहे हैं. ऐसे में यात्रियों को स्टेशन के अंदर ही अंदर लाइन बदलने की सुविधा मिलेगी. इससे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का दवाब भी कम हो जाएगा. 

मजेंटा लाइन का नया रूट 

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के नए फेज में फेज V-A और फेज IV एक्सटेंशन को शामिल किया गया है. इसके तहत मेट्रो दिल्ली कई अहम इलाकों से गुजरेगी. जिसमें कुछ प्रमुख स्टेशन शामिल रहेंगे. इससे यात्रियों को आने जाने में बड़ा फायदा होगा. इस रूट में आने वाले मेट्रो स्टेशनों में.

  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • शिवाजी स्टेडियम
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • सीसीएस बिल्डिंग्स
  • इंडिया गेट
  • वॉर मेमोरियल-हाई कोर्ट
  • बड़ौदा हाउस
  • भारत मंडपम/प्रगति मैदान
  • इंद्रप्रस्थ

सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और नई दिल्ली स्टेशन पर अंडरग्राउंड इंटरचेंज टनल और प्लेटफॉर्म बनने से हर दिन मयूर विहार, अशोक नगर और नोएडा की तरफ से सफर करने वाले यात्रियों को सबसे  ज्यादा फायदा होगा. यात्रियों को अब एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाने के लिए स्टेशन से बाहर निकलने या लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं होगी. वे अंडरग्राउंड ही अपनी मेट्रो बदल सकेंगे. 

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर 

मजेंटा लाइन का विस्तार पूरा होने से नोएडा के बॉटैनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक यह पूरी 89 किलोमीटर की लंबी लाइन हो जाएगी. जिसमें राजधानी में कुल 4 बड़े स्टेशन ट्रिपल इंटरचेंज हब के रूप में काम करने वाले हैं. यह विस्तार पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर बन जाएगा. 

मजेंटा लाइन में होंगे 65 मेट्रो स्टेशन

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद विस्तारित मजेंटा लाइन पर कुल 65 स्टेशन होंगे, जिसमें 40 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे. यह पूरी तरह से अत्याधुनिक ड्राइवरलेस बिना ड्राइवर के ट्रेनों की तरफ से संचालित होगा. दिल्ली मेट्रो का प्रोजेक्ट पूरा होने से पूरी दिल्ली में कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से हरिद्वार 90 मिनट में पहुंचेंगे, नवंबर में खुलेगा एक्सप्रेसवे का 51 KM हिस्सा, सराहनपुर, ऋषिकेश तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro Expansion, Delhi Metro Expansion Plan, Magenta Line, Delhi Metro Magenta Line, Delhi Metro Magenta Line Extension
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com