दक्षिणी दिल्ली में एक स्कूल के बाहर सांड के हमले से एक शख्स की मौत हो गई. घटना के वक्त शख्स अपने बेटे को स्कूल से लाने गया था. मामला बीते गुरुवार को कालकाजी एक्सटेंशन का है. यहां सेंट जॉर्ज स्कूल के बाहर अपने बेटे का इंतजार कर रहे सुभाष कुमार झा (42) पर अचानक सांड ने हमला कर दिया था.
सोशल मीडिया पर सांड के हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले सांड सुभाष कुमार झा पर सामने से हमला करता है. फिर उसके चेहरे और छाती पर बार-बार अटैक करता है. वीडियो में उनके बेटे को मदद के लिए चिल्लाते हुए देखा जा सकता है. सांड के हमले में सुभाष कुमार बुरी तरह से जख्मी हो जाते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस दौरान कुछ राहगीर मदद के लिए आगे आए. राहगीरों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सांड के हमले में सुभाष झा की पसलियों में कई फ्रैक्चर हुए थे और उसके सिर पर चोटें आई थीं. सुभाष कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे. दिल्ली में वह लोन एजेंट के रूप में काम करते थे.
कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में पहले भी जानवरों के ऐसे हमले होते रहे हैं, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं.
लोगों ने आवारा मवेशियों की समस्या के लिए इलाके में चल रही अवैध डेयरियों को जिम्मेदार ठहराया.
ये भी पढ़ें:-
स्कूटी सवार लड़कियों पर गुस्सैल सांड ने बोला धावा, गाड़ी छोड़ जान बचाकर उल्टे पैर भागीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं