विज्ञापन

दिल्ली के स्पेशल स्कूलों में आज से एडमिशन होंगे शुरू, जानें कैसे मिलता है दाखिला

Delhi Special Schools Admissions: दिल्ली से स्पेशल स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 और कक्षा 12 तक के लिए एडमिशन शुरू हो चुके हैं. दिल्ली सरकार और सहायता प्राप्त 12 स्कूलों में ये दाखिले लिए जा रहे हैं.

दिल्ली के स्पेशल स्कूलों में आज से एडमिशन होंगे शुरू, जानें कैसे मिलता है दाखिला
Delhi Special Schools Admissions

Delhi Special Schools Admissions: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के बाद अब दिल्ली सरकार के स्पेशल स्कूलों में भी एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुका है. दाखिले की ये पूरी प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च तक चलेगी. दिल्ली के 12 सरकारी और सहायता प्राप्त स्पेशल स्कूलों में ये एडमिशन चल रहे हैं. एडमिशन से पहले ही शिक्षा निदेशालय (DoE) की तरफ से बता दिया गया था कि इसे लेकर क्या नियम होंगे और दस्तावेजों का सत्यापन कैसे किया जाएगा. आइए जानते हैं कि दिल्ली के इन स्पेशल स्कूलों में किन बच्चों का एडमिशन हो सकता है और इसके लिए क्या करना होगा. 

कब तक चलेगा एडमिशन प्रोसेस?

दिल्ली से स्पेशल स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 और कक्षा 12 तक के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू हुआ है. ये पूरा एडमिशन प्रोसेस 2 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से लेकर बाकी तमाम तरह की चीजें पूरी हो जाएंगीं. विभाग की तरफ से बताया गया है कि बच्चों को 1 अप्रैल 2026 को स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे. इससे पहले अभिभावकों को 18 मार्च से 23 मार्च के बीच संबंधित स्कूलों में जरूरी दस्तावेज जमा करने और उनका सत्यापन (Verification) कराना होगा.

किन बच्चों को मिलेगा एडमिशन?

दिल्ली के 12 स्पेशल स्कूलों में दिव्यांग, दृष्टिबाधित और दिमागी रूप से कमजोर बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा. इन स्कूलों में ऐसे बच्चों के लिए खास सुविधाएं और टीचर्स होते हैं. यहां उन्हें नई चीजें सीखने और पढ़ने का मौका दिया जाता है. बच्चों को खेल के जरिए भी इन स्कूलों में कई चीजें सिखाई जाती हैं. इन स्कूलों में एडमिशन के लिए दिव्यांगता का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. 

आवेदन ज्यादा होने पर निकाला जाएगा ड्रॉ

शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि अगर किसी क्लास के लिए आवेदन की संख्या सीटों से ज्यादा होती है तो ऐसे में 'ड्रा ऑफ लॉट्स' (लॉटरी) के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर ये ड्रॉ 24 मार्च को सुबह 11 बजे स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और अभिभावकों की उपस्थिति में होगा. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और ड्रॉ के बाद स्कूल प्रिंसिपल 25 मार्च को बच्चों की अंतिम लिस्ट 'इंक्लूसिव एजुकेशन ब्रांच' मुख्यालय को सौंपेंगे. सीटें खाली रहने पर वेटिंग लिस्ट में शामिल बच्चों को एडमिशन का मौका दिया जाएगा. 

दिल्ली पुलिस में ACP और अब UPSC में 42वीं रैंक, चंपारण की अपूर्वा वर्मा की सक्सेस स्टोरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com