दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले (Delhi Liquor Scam Case) में सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए 2 नवंबर को ईडी ने बुलाया है. वहीं अब आम आदमी पार्टी को अब उनकी गिरफ्तारी का डर सता रहा है. AAP पूछताछ के दौरान सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जता रही है. इस मुद्दे पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री और सीनियर AAP नेता आतिशी ने NDTV से बात की. उनका कहना है कि दिल्ली के सीएम को 2 नवंबर को गिरफ्तार किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-शराब नीति मामला: अब दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को ED का नोटिस, 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बिना सबूत जेल में डाले जा रहे AAP नेता-आतिशी
आतिशी ने कहा कि शराब नीति घोटाला मामले की जांच ईडी और सीबीआई पिछले डेढ़ साल से कर रही हैं, लेकिन अब तक भ्रष्टाचार का कोई सबूत सामने नहीं रख पाई हैं. आतिशी ने कहा कि करप्शन का कोई सबूत मिले बिना ही आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक के बाद एक जेल में डाला जा रहा है. उनका आरोप है कि बीजेपी और प्रधानमंत्री को AAP और अरविंद केजरीवाल से डर लगता है, इसीलिए उनको गिरफ्तार किया जा सकता है. आतिशी ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी और पिनराई विजयन को गिरफ़्तार किया जाएगा.
#WATCH | On ED summons to Arvind Kejriwal, AAP Minister Atishi says, "We are getting information that when Arvind Kejriwal appears before ED on November 2, ED will arrest & put him in jail. BJP & the PM want to finish AAP. Arvind Kejriwal will be arrested not because there is any… pic.twitter.com/Pi9h6BwR8y
— ANI (@ANI) October 31, 2023
अरविंद केजरीवाल को ED का समन
AAP नेता ने जांच एजेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ED को आज किसी को भी गिरफ्तार करने के लिए कोई भी सबूत नहीं चाहिए. आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी और दिल्ली की सरकार भी दिल्ली की जनता के लिए चलती रहेगी. बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं. संजय सिंह भी भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं. अब अरविंद केजरीवाल को भी पूछताछ के लिए ईडी ने समन भेजा है. इससे पहले अप्रैल महीने में सीबीआई ने दिल्ली के सीएम से 9 घंटे तक पूछताछ की थी.
ये भी पढ़ें-"बिलों को मंजूरी देने में जानबूझकर देरी": राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं