दिल्ली के शराब नीति केस (Delhi Liquor Policy Case) में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच का दायरा अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक आ पहुंचा है. ईडी ने इस केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. ईडी ने केजरीवाल को 2 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है. इससे पहले इसी केस में सीबीआई ने अप्रैल में केजरीवाल से करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी.
बता दें कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) शराब नीति केस में जेल में बंद हैं. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका भी खारिज कर दी. कोर्ट ने 8 महीने के अंदर मामले की जांच पूरी करने का आदेश दिया है. वहीं, आप सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शराब घोटाला : मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत
AAP को खत्म करना चाहती है सरकार- सौरभ भारद्वाज
अरविंद केजरीवाल को मिले ईडी के समन को लेकर आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. भारद्वाज ने कहा, "केंद्र सरकार का एक ही मकसद है. किसी भी कीमत पर आम आदमी पार्टी को खत्म कर देना. इसके लिए वो कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है." आप नेता ने कहा, "बीजेपी की सरकार चाहती है कि कैसे, किसी भी तरह से फर्जी केस बनाकर अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद किया जाए और आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए."
बीजेपी को आप से डर लगता है- आतिशी
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा, ''बीजेपी को आप से डर लगता है. आप की सरकार के किए गए कामों से बीजेपी डर रही है. यही वजह है कि ईडी ने 2 तारीख को अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है. ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर आप को खत्म करना चाहती है, लेकिन पार्टी डरने वाली नहीं है.''
"कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन सिसोदिया की याचिका खारिज करने के आदेश से सहमत नहीं" : आतिशी
बीजेपी ने बताया- ये दिल्लीवासियों के जीवन में दशहरा दिवस
अरविंद केजरीवाल को मिले समन पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, "आज दिल्लीवासियों के जीवन में दशहरा दिवस है. जब सच्चाई की जीत हुई है और जल्द ही दिल्ली को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति मिलेगी. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन का स्वागत किया है और कहा है कि यह सच्चाई की जीत का दिन है."
पिछली पूछताछ में केजरीवाल ने क्या कहा था?
अप्रैल में शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से CBI ने अपने ऑफिस में करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी. CBI से पूछताछ के बाद केजरीवाल ने कहा था, "CBI ने जितने सवाल पूछे मैंने सभी के जवाब दिए. हमारे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्रेरित है. AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है. हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे. वे AAP को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता हमारे साथ है. लगभग 56 सवाल उन्होंने पूछे."
जांच एजेंसियों का दावा- दिल्ली शराब घोटाले में फर्म को 193 करोड़ का मुनाफा, AAP को मिली रिश्वत
क्या है दिल्ली शराब नीति मामला?
22 मार्च 2021 को मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति का ऐलान किया था. 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति यानी एक्साइज पॉलिसी 2021-22 लागू कर दी गई. दिल्ली सरकार की ये नीति जल्द ही मुश्किल में पड़ गई. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले में गड़बड़ी का अंदेशा जताया. जुलाई 2022 में दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर मनीष सिसोदिया पर नियमों को तोड़ने-मरोड़ने और शराब के लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ प्रदान करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल ने सीबीआई जांच के आदेश दिए.
अगस्त 2022 में CBI और ED ने केस दर्ज किया
17 अगस्त 2022 को जांच एजेंसी सीबीआई ने मुख्य सचिव सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया. इसमें मनीष सिसोदिया, तीन रिटायर्ड सरकारी अफसर, 9 बिजनेसमैन और दो कंपनियों को आरोपी बनाया गया. सभी पर भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया.19 अगस्त को सिसोदिया के घर और दफ्तर समेत सात राज्यों के 31 ठिकानों पर छापेमारी की. इधर, 22 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने CBI से मामले की जानकारी लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया.
दिल्ली शराब घोटाला मामला : कोर्ट ने AAP नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ाई
सरकार ने नई नीति को रद्द किया
इस बीच विवाद बढ़ता देख 28 जुलाई 2022 को दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति को रद्द कर दिया. फिर से पुरानी नीति लागू करने का फैसला लिया. 31 जुलाई को सरकार ने कैबिनेट नोट में बताया कि शराब की ज्यादा बिक्री के बाद भी सरकार की कमाई कम हुई, क्योंकि खुदरा और थोक कारोबारी शराब के धंधे से हट रहे थे.
सिसोदिया समेत इन नेताओं से भी हुई पूछताछ
सिसोदिया से पहले जांच एजेंसी ने विजय नायर, समीर महेंद्रू और अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया था. शराब घोटाला मामले में सिसोदिया की चौथी गिरफ्तारी थी.
दिल्ली आबकारी नीति केस : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मनीष सिसोदिया को बेमुद्दत जेल में नहीं रख सकते
साउथ ग्रुप की भी हो रही जांच
इस बीच ईडी ने भी अलग से मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए एक जांच शुरू की और उन्होंने दावा किया था कि "साउथ ग्रुप" नामक एक शराब लॉबी ने गिरफ्तार व्यवसायियों में से एक के माध्यम से आम आदमी पार्टी को रिश्वत में कम से कम 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. 9 मार्च को ईडी ने तिहाड़ जेल में सिसोदिया से लंबी पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया था.
KCR की बेटी के कविता से भी पूछताछ
शराब नीति घोटाला मामले में तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के कविता का नाम आने से हर कोई चौंक गया. सभी यह सोच रहे थे कि आखिर दिल्ली शराब नीति घोटाले से तेलंगाना के सीएम की बेटी का क्या लेना देना. 2 दिसंबर 2022 को सीबीआई ने के कविता को समन भेजकर गवाह के तौर पर पेश होने के लिए बुलाया था. इसके बाद कविता ईडी के भी रडार पर आ गईं. सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद 11 मार्च 2023 को ईडी ने करीब 9 घंटे तक के कविता से पूछताछ की थी. उनसे हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों को लेकर पूछताछ की गई थी.
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने शराब घोटाला मामले की जांच के लिए सितंबर 2023 में पंजाब के कुछ अफसरों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था. 16 अप्रैल 2023 को सीबीआई ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था. इसे लेकर उनको समन जारी किया गया था.
ED की रिमांड में संजय सिंह, एजेंसी का दावा- AAP नेता को मिले ₹2 करोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं