दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 10 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. बता दें कि संजय सिंह को इस मामले में शुक्रवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था. दरअसल, उनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को ही खत्म हो रही थी. कोर्ट के इस फैसले के बाद संजय सिंह ने कहा कि सत्ता के खिलाफ उनका संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा.
सुनवाई के दौरान संजय सिंह की तरफ से एक अर्जी भी लगाई गई. कोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि वो अपने निजी डॉक्टर से सलाह और उपचार ले सकें. संजय सिंह ने अपनी अर्जी में कहा है कि वो शुगर के साथ-साथ ग्लूकोमा की बीमारी से भी पीड़ित हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कोर्ट से मिली संजय सिंह को मंजूरी
संजय सिंह की इस अर्जी पर कोर्ट ने अपनी मंजूरी दे दी है. कोर्ट ने कहा कि बाकी सह आरोपियों को भी निजी इलाज की मंजूरी मिल चुकी है. साथ ने जेल प्रशासन को आदेश दिया कि वो जल्द से जल्द संजय सिंह को आई सेंटर ले जाकर उनका इलाज करवाएं. कोर्ट ने कहा कि इस दौरान उनकी सुरक्षा से कोई समझौता ना किया जाए. कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह और वकील सुनिश्चित करें कि उनके या पार्टी के समर्थक हॉस्पिटल में जमा न हो ताकि बाकी मरीजों को इससे दिक्कत हो.
5 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे संजय सिंह
गौरतलब है कि दिल्ली के आबकारी घोटाला (Delhi Excise Policy Case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पांच अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (AAP Sanjay Singh Arrested) को गिरफ्तार किया था. ईडी ने संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में पांच अक्टूबर सुबह 7 बजे से छापा मारा था. यहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए थे. लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार शाम करीब 5:30 बजे संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है. इस केस में मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) फरवरी से ही जेल में हैं.
जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में जोड़ा था संजय सिंह का नाम
इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था. इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था. संजय सिंह ने दावा किया था कि ईडी ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है. जिस पर ED ने जवाब दिया कि उनकी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है. इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है. सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी. जिसके बाद ED ने संजय सिंह को मीडिया में बयानबाजी न करने की सलाह दी थी,
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं