शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह और राघव चड्ढा का जिक्र किया है, लेकिन आरोपी या अभियुक्त के रूप में नहीं. इस चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख के अलावा संजय सिंह और राघव चड्ढा जैसे पार्टी के अन्य नेताओं के नाम का जिक्र है. मनीष सिसोदिया के घर पर हुई एक बैठक को लेकर गवाहों के बयानों में राघव चड्ढा के नाम का जिक्र है.
एक बयान जारी कर राघव चड्ढा ने उन मीडिया रिपोर्टों की निंदा की है, जिन्होंने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में एक आरोपी बताया है . राघव चड्ढा ने इस मामले पर बयान जारी कर कहा कि सबसे पहले मैं ये साफ करना चाहता हूं कि सुबह से जो भी रिपोर्ट किया जा रहा है, वो ग़लत और भ्रमात्मक है. ED की चार्जशीट में मेरा नाम गवाह या आरोपी के नाम पर नहीं है, लेकिन फिर भी सुबह से मेरा नाम चलाया जा रहा है जो कि तथ्यात्मक ग़लत है, मेरे नाम और छवि को खराब कराने के लिए ऐसा किया जा रहा है. मैं इस मामले में ना गवाह हूं, ना ही आरोपी, मेरा पक्ष जाने बिना ऐसी खबर चलाई गई, इसके पीछे राजनीतिक कारण है. एक किसी बैठक का जिक्र है कि मैं वहां था. लेकिन एक बार फिर से बता दूं कि मामले में ना तो अभियुक्त हूं, ना ही गवाह या संदिग्ध.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
News reports stating that I have been named as an accused by ED are false and malicious. I request the media to refrain from malicious reportage and issue a clarification failing which I'll be forced to take legal action.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) May 2, 2023
My statement. pic.twitter.com/CA4UYRrclp
बता दें कि शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली की नई शराब नीति तैयार करने और लागू करने के मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर ये मामला दर्ज किया गया है, हालांकि मामला सुर्खियों में आने के बाद नई शराब नीति को रद्द कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं