विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2022

दिल्ली की शराब नीति मामला : देशभर में 40 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी

इससे पहले भी इसी मामले में हुई ईडी की रेड पर मनीष सिसोदिया ने ईडी की छापेमारी पर बयान दिया था कि पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे इस में कुछ नहीं मिला. अभी ईडी के छापे मारेंगे इसमें कुछ नहीं निकलेगा. देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है अरविंद केजरीवाल जी जो काम कर रहे हैं उसे रोकने का काम हो रहा है, लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे.

दिल्ली की शराब नीति मामले में देशभर में ईडी की रेड

दिल्ली की शराब नीति मामले में ED देश के कई शहरों में छापेमारी कर रही है. ईडी की 40 ठिकानों पर छापेमारी जारी है. इन 40 ठिकानों में से 20 हैदराबाद में हैं. नेल्लोर, तेलंगाना, पंजाब इसमें शामिल हैं. इससे पहले भी इसी महीने की शुरुआत में ईडी ने मुंबई समेत 7 अलग अलग शहरों में छापेमारी की थी. ये छापे कुछ शराब कारोबारियों और पूर्व आबकारी अधिकारियों के घर मारे गए. ये छापे उन लोगों पर मारे जा गए थे,  जिनके नाम CBI की एफ़आईआर में दर्ज थे. मनीष सिसोदिया ने ईडी की छापेमारी पर बयान दिया था कि पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे इस में कुछ नहीं मिला. अभी ईडी के छापे मारेंगे इसमें कुछ नहीं निकलेगा. देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है अरविंद केजरीवाल जी जो काम कर रहे हैं उसे रोकने का काम हो रहा है, लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे. यह सीबीआई यूज कर ले ये ईडी यूज कर ले. उसे रोक नहीं पाएंगे शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे. मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है । मेरी क्या तैयारी है मैंने ईमानदारी से काम किया है 4 स्कूलों के नक्शे और उन्हें मिल जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED, Delhi Liquor Policy Case, ED Raids
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com