विज्ञापन

मर चुके लोगों के IPL पास हजारों में बेचे... DDCA के इन दो बड़े अफसरों से होगी पूछताछ, पुलिस ने भेजा नोटिस

Delhi IPL Pass Scam: DDCA को हर मैच के लिए करीब 6 हजार कॉम्प्लिमेंट्री पास मिलते हैं . पुलिस अब इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या यह नेटवर्क ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोहों, जेबकतरों और दूसरे आपराधिक तत्वों को भी IPL मैच के पास उपलब्ध कराता था.

मर चुके लोगों के IPL पास हजारों में बेचे... DDCA के इन दो बड़े अफसरों से होगी पूछताछ, पुलिस ने भेजा नोटिस
IPL पास कालाबाजारी मामले में पुलिस का एक्शन. AI फोटो.
नई दिल्ली:

Delhi IPL Pass Scam: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे IPL मैचों के दौरान कॉम्प्लिमेंट्री पासों की बड़े स्तर पर कालाबाज़ारी मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है. क्राइम ब्रांच ने DDCA के दो CEO लेवल के अधिकारियों और उनके एक PA को नोटिस जारी कर की पूछताछ के लिए तलब किया है. दरअसल VVIP कंप्लीमेंट्री पास कंट्रोल अकाउंट सेक्शन में इन दोनों के पास ही होता था.

विराट कोहली के मैच की टिकट 80 हजार में बेची

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि DDCA के अंदर से ही एक संगठित ब्लैक टिकट सिंडिकेट चला रहा था. टिकट की कीमत मैच और खिलाड़ियों की लोकप्रियता के हिसाब से तय की जाती थी. विराट कोहली जैसे बड़े क्रिकेटर के मैच की टिकट के दाम आसमान छूते थे. जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली वाले RCB बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के कॉम्प्लिमेंट्री पास 80 हजार रुपये तक बेचे गए थे. जब कि अन्य नॉर्मल मैचों की टिकट ब्लैक में 8 हजार से 20 हजार रुपये तक बचे जा रहे थे.

IPL पास कालबाजारी मामले में तीन गिरफ्तार

पुलिस ने 8 मई को  स्टेडियम के बाहर मुकीम, गुफरान और मोहम्मद फैसल को फ्री पास बेचते हुए गिरफ्तार किया था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि स्टेडियम के पास मौजूद पेट्रोल पंप का इस्तेमाल मैच पास बांटने के सेंटर के तौर पर हो रहा था.   

मृत या विदेशों में रह रहे मेंबर्स के पास की ब्लैक मार्केटिंग

जांच में ये भी पता चला है कि DDCA के  करीब 4 हजार मेंबर को हर मैच के जो कंप्लीमेंट्री पास दिए जाते हैं, उसमें से कुछ मेंबर्स या तो जीवित नहीं हैं  या फिर विदेशों में रहते हैं. आसे में उनके नाम के पास उनके पते से वापस आ जाते हैं. कालाबाजारी का काला खेल शरू हुआ इन्हीं पासों से. बता दें कि DDCA को हर मैच के लिए करीब 6 हजार कॉम्प्लिमेंट्री पास मिलते हैं . पुलिस अब इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या यह नेटवर्क ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोहों, जेबकतरों और दूसरे आपराधिक तत्वों को भी IPL मैच के पास उपलब्ध कराता था.

कैसे मिली पुलिस को लीड? 

दरअसल IPL के एक मैच के दौरान दिल्ली पुलिस एक डिकोय कस्टमर बनकर एक टायर पंक्चर की दुकान पर पहुंच गई. यहां पर एक शख्स ने दावा किया कि वह ब्लैक में IPL पास मुहैया करवा सकता है. जिसके बाद उस शख्स से कहा गया कि 25 डॉक्टरों के एक ग्रुप को IPL देखना है. इसके बाद टिकटों की कालाबाजारी में शामिल उस शख्स ने 25 टिकट मुहैया कराने का दावा कर दिया और सबूत के तौर पर एक कंप्लीमेंट्री पास डिकोय यानी कस्टमर को दिखा दिया. जिसके बाद पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने का काम शुरू किया. DDCA के अंदर मौजूद जिम ट्रेनर वेंडर भी क्राइम ब्रांच के शक के दायरे में है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com