दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के सोनिया विहार कैंप कार्यालय के बाहर देर शाम ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग होती है और जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो जाती है. जिस जगह पर पूरी घटना हुई, वहीं पर हम मौजूद हैं. मेरे ठीक पीछे आप देख पाएंगे, ये दिल्ली सरकार के कानून मंत्री कपिल मिश्रा का सोनिया विहार जीरो पुस्ता का कैंप कार्यालय है और इसके ठीक सामने महज 20 मीटर की दूरी पर जो पूरी घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया.