मुंबई में हुए सीरियल धमाकों को गृहमंत्रालय ने आतंकी हमला करार दिया है। मुंबई में सीरिलयर धमाकों के बाद दिल्ली में हाई एलर्ट कर दिया गया है।
New Delhi:
मुंबई में हुए सीरियल धमाकों को गृहमंत्रालय ने आतंकी हमला करार दिया है। मुंबई में सीरिलयर धमाकों के बाद दिल्ली में हाई एलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली के अलावा देश के कई बड़े शहरों जैसे बेंगलुरु, चेन्नई के बाजारों में भी हाई एलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मुंबई में विस्फोटों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन पर मुंबई में हुए सीरियल धमाकों का शक है। पुलिस को घटना स्थल का दौरा करने के बाद इस प्रतिबंधित संगठन पर इस तरह के हमले करने का शक है। गौरतलब है कि मुंबई के झावेरी बाजार, कोलाबा और दादर में सीरियल ब्लास्ट की खबर है। ये ब्लास्ट झावेरी बाजार की खाऊ गली, दादर के कबूतरखाना और ओपरा हाउस के प्रसाद चैंबर में धमाका हुआ है। इन सीरियल ब्लास्ट के बाद मुंबई में हाई एलर्ट कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली, गृह मंत्रालय, मुंबई, धमाका, सीरियल, Delhi, Home Ministry, Mumbai, Blast