विज्ञापन

दिल्ली से गुवाहाटी तक बनेगा फोर-लेन रेल कॉरिडोर, गोरखपुर, सीतामढ़ी, अररिया जैसे शहरों तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

भारतीय रेलवे दिल्ली से गुवाहाटी तक एक मल्टी-ट्रैक रेल कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी कर रहा है. इससे उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

दिल्ली से गुवाहाटी तक बनेगा फोर-लेन रेल कॉरिडोर, गोरखपुर, सीतामढ़ी, अररिया जैसे शहरों तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी
रेलवे का मेगा प्लान, दिल्ली-गुवाहाटी रेल रूट होगा 4 ट्रैक वाला
NDTV

भारतीय रेलवे देश के सबसे बिजी रूट्स को अपग्रेड करने की योजना बना रहा है. इसमें से सबसे खास है दिल्ली-गुवाहाटी रेल कॉरिडोर. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि इस रेल कॉरिडोर को मल्टी-ट्रैकिंग यानी फॉर लेन प्रोजेक्ट के तहत डेवलेप करने की तैयारी है. यह कॉरिडोर राजधानी दिल्ली को पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तर बिहार और पूर्वोत्तर भारत से तेज और अधिक क्षमता वाली रेल कनेक्टिविटी देगा. इस रूट पर सफर सुपर फास्ट हो सकेगा. साथ ही लोकल ट्रेनों को भी इसका फायदा होगा.

कैसा होगा नया रेल रूट?

प्रस्तावित कॉरिडोर का रूट दिल्ली से यूपी और बिहार के कई शहरों को होते हुए गुवाहाटी तक जोड़ेगा. यह स्टेशन होंगे-

  • दिल्ली
  • गोरखपुर 
  • नरकटियागंज
  • सीतामढ़ी
  • झंझारपुर
  • सरायगढ़
  • राघोपुर
  • फारबिसगंज
  • अररिया
  • न्यू जलपाईगुड़ी 
  • गुवाहाटी

क्या है फॉर-लेनिंग प्रोजेक्ट?

इस प्रोजेक्ट के तहत मौजूदा सिंगल या डबल लाइन सेक्शन को 4 ट्रैक तक विस्तारित किया जाएगा. इसमें से 2 ट्रैक पैसेंजर और सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए होंगे. वहीं 2 ट्रैक मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड रहेंगे. ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और कवच जैसी एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम लगाए जाएंगे. इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार 130-160 किमी प्रति घंटा तक रहेगी.

क्या फायदा होगा?

दिल्ली से असम का सफर तेज होगा.  अलग-अलग ट्रैक होने से मालगाड़ियों की वजह से एक्सप्रेस ट्रेनों को बार-बार रुकना नहीं पड़ेगा. इससे दिल्ली से गुवाहाटी के सफर में 4 से 6 घंटे तक की बचत होगी. वहीं पूर्वांचल और बिहार से दिल्ली की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.

पूर्वांचल और मिथिलांचल के ये इलाके भी जुड़ेंगे

  • गोरखपुर
  • चंपारण
  • सीतामढ़ी
  • मधुबनी
  • सुपौल
  • अररिया
  • पूर्णिया

यह भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन के 3 नए रूट: मुंबई, हैदराबाद से चेन्नई-बेंगलुरु तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, पुणे-ठाणे से अमरावती-तिरुपति तक 25 शहर जुड़ेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Indian Railway News, Ashwini Vaishanv, Indian Railway Network
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com