प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. करीब 210 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब 6 घंटे से घटकर महज़ ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकेगी.
यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ कनेक्टिविटी बल्कि प्रकृति संरक्षण और आधुनिक इंजीनियरिंग का भी शानदार उदाहरण है. इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण है एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का ग्रीन एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, जो राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरता है.

देहरादून से PM मोदी का बड़ा संदेश- नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब लागू होना चाहिए, 2029 तक पूरा हो आरक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों के इंतज़ार के बाद संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया, जिसके तहत विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है. उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कानून का सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है और अब इसके कार्यान्वयन में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह कानून अब लागू होना चाहिए. 2029 तक इसे लागू किया जाना चाहिए, यही देश की भावना है. यह देश की हर बहन और बेटी की इच्छा है.'
16 अप्रैल को संसद में विशेष चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल को संसद में इस विषय पर विशेष चर्चा तय की गई है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे एकजुट होकर सर्वसम्मति से इस कानून को आगे बढ़ाएं.
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: PM Narendra Modi says, "After decades of waiting, Parliament passed the 'Nari Shakti Vandan Adhiniyam'. This ensured 33% reservation for women in the Legislative Assembly and Lok Sabha. All parties came forward and supported this important law. Now… pic.twitter.com/TkA89IbhTg
— ANI (@ANI) April 14, 2026
Uniform Civil Code पर PM का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पूरे देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना संविधान की अपेक्षा है और उत्तराखंड ने संविधान की इस भावना को आगे बढ़ाते हुए पूरे देश को मार्ग दिखाया है.
‘बाबा साहेब के सपनों की सामाजिक न्याय की दिशा में काम कर रही सरकार’
प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन गरीब, वंचित और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए समर्पित रहा. उन्होंने कहा कि आज की सरकार भी उसी भावना के साथ सच्चा सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है. प्रधानमंत्री के अनुसार, 'सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा माध्यम देश का संतुलित और समावेशी विकास है, ताकि कोई भी वर्ग विकास की दौड़ में पीछे न रह जाए.' प्रधानमंत्री के इस संबोधन में आस्था, विकास और संवैधानिक मूल्यों का संगम दिखाई दिया, जिसमें उन्होंने देश को नई ऊर्जा, नई दिशा और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए बताया.
देहरादून से PM मोदी का संदेश: देश त्योहारों और तीर्थयात्राओं के उत्साह से भरा, विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश त्योहारों और उल्लास के माहौल में डूबा हुआ है. देहरादून में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने बैसाखी, बोहाग बिहू और पुथांडु के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में नए वर्ष का आगमन हो रहा है और इसी के साथ आस्था का एक बड़ा दौर भी शुरू होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यमुनोत्री, गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होने वाली है, जिसका देशभर के श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करते हैं.
‘देश की भाग्य रेखाएं हैं सड़कें और एक्सप्रेसवे’
प्रधानमंत्री मोदी ने विकास को लेकर एक प्रतीकात्मक उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं से भविष्य बताया जाता है, वैसे ही अगर देश के जीवन को देखा जाए तो उसकी भाग्य रेखाएं उसके इंफ्रास्ट्रक्चर हैं. उन्होंने कहा, 'हमारी सड़कें, हमारे हाईवे, हमारे एक्सप्रेसवे, हमारे एयरवे, रेलवे और वाटरवे, यही भारत की भाग्य रेखाएं हैं. पिछले एक दशक से देश एक विकसित भारत के लिए ऐसी भाग्य रेखाएं बनाने में जुटा हुआ है.' प्रधानमंत्री ने कहा कि मजबूत कनेक्टिविटी ही विकास की सबसे बड़ी नींव है और इसी दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है.
देहरादून में बोले PM मोदी- देर से पहुंचने के लिए क्षमा चाहता हूं, जनता का उत्साह देख रफ्तार धीमी करनी पड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में अपने संबोधन की शुरुआत देर से पहुंचने के लिए माफी मांगते हुए की. उन्होंने कहा कि वे समय पर ही रवाना हुए थे, लेकिन काली मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक करीब 12 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान जनता का उत्साह और उमंग इतनी अधिक थी कि तेज गति से आगे बढ़ना संभव नहीं हो पाया.
प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं आप सभी से क्षमा चाहता हूं कि यहां पहुंचने में मुझे एक घंटे से ज्यादा की देरी हो गई. रास्ते में लोगों का जोश और स्नेह देखते हुए मैं धीरे‑धीरे आगे बढ़ता रहा और जनता का अभिवादन करता रहा.'
‘जनता का आशीर्वाद लेकर जा रहा हूं’
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के स्नेह और समर्थन ने उन्हें नई ऊर्जा दी है. उन्होंने कहा, 'मैं आज उत्तराखंड से नई ऊर्जा और नई प्रेरणा लेकर जा रहा हूं. आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.' प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग लगातार तालियों और नारों के जरिए उनका स्वागत करते नजर आए.
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: PM Narendra Modi says, "I apologise to all of you that I was more than an hour late in arriving here. I left on time. But the road show, from the Kali Temple to here, was nearly 12 kilometres long. There was so much enthusiasm and excitement that… pic.twitter.com/U2Acv0wouF
— ANI (@ANI) April 14, 2026
दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इस कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून के बीच सफर का समय 6 घंटे से घटकर करीब 2.5 घंटे रह जाएगा.
यह कॉरिडोर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ‑साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. परियोजना में मानव‑वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.
इस इकोनॉमिक कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत है 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर, जो एशिया के सबसे लंबे ऐसे कॉरिडोरों में से एक है. इसके जरिए वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई है.
सरकार का कहना है कि यह परियोजना उत्तर भारत में कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति देगी, साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी एक मजबूत उदाहरण बनेगी.
#WATCH | Dehradun, Uttarakhad: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Delhi–Dehradun Economic Corridor.
— ANI (@ANI) April 14, 2026
The corridor will reduce travel time between Delhi and Dehradun from over 6 hours to around 2.5 hours. It has been designed with several features aimed at significantly… pic.twitter.com/Sf3R242bBt
गडकरी बोले- इस सड़क के बन जाने से भारत से सीधा और सुविधाजनक संपर्क संभव हो सकेगा
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मानसरोवर के प्रति देश की गहरी आस्था है और इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार एक कठिन लेकिन ऐतिहासिक सड़क परियोजना पर काम कर रही है.
देहरादून में गडकरी ने बताया कि टणकपुर से पिथौरागढ़ होते हुए लिपुलेख तक सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत करीब 5,200 करोड़ रुपये है.
370 किलोमीटर की सड़क, बड़ा भूगोलिक चैलेंज
गडकरी के मुताबिक, इस सड़क की कुल लंबाई 370 किलोमीटर है, जिसमें से लगभग 200 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. हालांकि, शेष 129 किलोमीटर का हिस्सा बेहद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से गुजरता है, जहां निर्माण कार्य में गंभीर बाधाएं हैं.
एक साल में पूरा करने का लक्ष्य
केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद सरकार इस परियोजना को अगले एक वर्ष के भीतर पूरा करने का प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि अभी मानसरोवर जाने के लिए नेपाल और चीन के रास्ते पर निर्भरता है, लेकिन इस सड़क के बन जाने से भारत से सीधा और सुविधाजनक संपर्क संभव हो सकेगा.
यह परियोजना न सिर्फ आस्था और राष्ट्रहित से जुड़ी मानी जा रही है, बल्कि सीमा क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और रणनीतिक मजबूती की दिशा में भी एक अहम कदम मानी जा रही है.
Delhi dehradun Expressway inauguration: सहारनपुर में PM मोदी ने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली‑देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने परियोजना की प्रगति और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की.
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में दिल्ली‑देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
यह इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को नई गति देने के साथ‑साथ पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट माना जा रहा है.

सहारनपुर में रोड शो कर रहे पीएम मोदी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह के बीच प्रधानमंत्री मोदी सहारनपुर में रोड शो कर रहे हैं. सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग पीएम मोदी को देखने पहुंचे हैं.
भारत की इंजीनियरिंग का नया प्रतीक
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को भारत की आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना बताया जा रहा है, जहां विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संतुलन दिखता है. प्रधानमंत्री मोदी आज इस ऐतिहासिक परियोजना को राष्ट्र को समर्पित कर उत्तर भारत की कनेक्टिविटी की तस्वीर बदलने जा रहे हैं.
तीन राज्यों के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है. इसके जरिए पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. देहरादून, मसूरी और चारधाम यात्रा आसान होगी. यमुना एक्सप्रेसवे, एनएच और 10 से ज्यादा स्टेट हाईवे से सीधा कनेक्शन है.

क्यों खास है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे?
210 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
करीब ₹11,970 करोड़ की लागत
12 किमी लंबा एशिया का सबसे बड़ा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर
वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आवाजाही: नीचे से हाथी, बाघ, तेंदुआ सहित अन्य जीवों का निर्बाध मूवमेंट
पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइट और हरियाली
ड्रोन उड़ाने पर रोक, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

Delhi Dehradun Expressway Inaugration: उद्घाटन से पहले खास तैयारियां
सहारनपुर में वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगवाए गए करीब 100 किलो फूल.
गेंदे, गुलाब और जैस्मीन से भव्य सजावट.
मंदिर परिसर व आसपास देवी-देवताओं की चित्रकारी.
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पीएम की यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है.

Delhi Dehradun Expressway inauguration Live: मां डाट काली सिद्धिपीठ में विशेष पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गणेशपुर में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सड़क मार्ग से ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर से होते हुए मां डाट काली सिद्धिपीठ मंदिर पहुंचेंगे. यहां वे करीब 15 से 20 मिनट विशेष ‘आव्हान पूजा’ और दर्शन करेंगे. पीएम के स्वागत को लेकर मंदिर को खास तौर पर सजाया गया है.
प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
11:15 AM: प्रधानमंत्री ग्रीन एलिवेटेड सेक्शन पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे.
11:40 AM: देहरादून सीमा पर स्थित मां डाट काली सिद्धिपीठ मंदिर में दर्शन व पूजा.
12:30 PM: देहरादून में एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन और जनसभा को संबोधन.
दिल्ली छोर से इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री, बीजेपी के विधायक व सांसद भी शामिल होंगे.
