विज्ञापन
2 hours ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 14 अप्रैल को देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. करीब 210 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब 6 घंटे से घटकर महज़ ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकेगी.

यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ कनेक्टिविटी बल्कि प्रकृति संरक्षण और आधुनिक इंजीनियरिंग का भी शानदार उदाहरण है. इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण है एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का ग्रीन एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, जो राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरता है.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत की इंजीनियरिंग का नया प्रतीक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को भारत की आधुनिक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना बताया जा रहा है, जहां विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों का संतुलन दिखता है. प्रधानमंत्री मोदी आज इस ऐतिहासिक परियोजना को राष्ट्र को समर्पित कर उत्तर भारत की कनेक्टिविटी की तस्वीर बदलने जा रहे हैं.

तीन राज्यों के लिए ‘टर्निंग प्वाइंट’

यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए एक बड़ा गेमचेंजर माना जा रहा है. इसके जरिए पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. देहरादून, मसूरी और चारधाम यात्रा आसान होगी. यमुना एक्सप्रेसवे, एनएच और 10 से ज्यादा स्टेट हाईवे से सीधा कनेक्शन है. 

क्यों खास है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे?

210 किलोमीटर लंबा अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

करीब ₹11,970 करोड़ की लागत

12 किमी लंबा एशिया का सबसे बड़ा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर

वन्यजीवों के लिए सुरक्षित आवाजाही: नीचे से हाथी, बाघ, तेंदुआ सहित अन्य जीवों का निर्बाध मूवमेंट

पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइट और हरियाली

ड्रोन उड़ाने पर रोक, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

Delhi Dehradun Expressway Inaugration: उद्घाटन से पहले खास तैयारियां

सहारनपुर में वृंदावन और पश्चिम बंगाल से मंगवाए गए करीब 100 किलो फूल.

गेंदे, गुलाब और जैस्मीन से भव्य सजावट.

मंदिर परिसर व आसपास देवी-देवताओं की चित्रकारी.

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पीएम की यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है.

Delhi Dehradun Expressway inauguration Live: मां डाट काली सिद्धिपीठ में विशेष पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गणेशपुर में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सड़क मार्ग से ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर से होते हुए मां डाट काली सिद्धिपीठ मंदिर पहुंचेंगे. यहां वे करीब 15 से 20 मिनट विशेष ‘आव्हान पूजा’ और दर्शन करेंगे. पीएम के स्वागत को लेकर मंदिर को खास तौर पर सजाया गया है.

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

11:15 AM: प्रधानमंत्री ग्रीन एलिवेटेड सेक्शन पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे.

11:40 AM: देहरादून सीमा पर स्थित मां डाट काली सिद्धिपीठ मंदिर में दर्शन व पूजा.

12:30 PM: देहरादून में एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन और जनसभा को संबोधन.

दिल्ली छोर से इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री, बीजेपी के विधायक व सांसद भी शामिल होंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com