विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2019

दिल्ली में 1997 के बाद ठंड की सबसे लंबी अवधि, सुबह का तापमान पहुंचा 5.4 डिग्री सेल्सियस पर

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी भीषण ठंड का दौर जारी है. सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है.

दिल्ली में 1997 के बाद ठंड की सबसे लंबी अवधि, सुबह का तापमान पहुंचा 5.4 डिग्री सेल्सियस पर
दिल्ली में कड़ाके की ठंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को भी भीषण ठंड का सितम जारी रहा. सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं.मौसम विज्ञान विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार दिल्ली में 1997 के बाद से दिसंबर महीने में अब तक का सबसे लंबा और बेहद ठंडा दिन दर्ज किया गया है."

उत्तर भारत को ठंड से अभी राहत नहीं, कुछ और दिन छाया रहेगा कोहरा, जानें- अपने राज्य के मौसम का हाल

इससे पहले दिल्ली ने दिसंबर 1997 में भीषण ठंड वाले 17 दिन देखे थे, इस बार लगातार भीषण ठंड का यह 10वां दिन है. आईएमडी ने आगे कहा कि इससे पहले, दिसंबर 2014 में, दिल्ली में लगातार आठ दिनों तक भीषण ठंड जारी रही थी.भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बुधवार को ठंड बनी रहेगी और बाद में दिन में और ज्यादा ठंड बढ़ने से स्थिति और बिगड़ेगी.

कश्मीर समेत समूचा उत्तर भारत जबरदस्त सर्दी की चपेट में, जानें अपने शहर का हाल

आईएमडी ने कहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

उत्तर भारत में शीतलहर : चंडीगढ़ का तापमान शिमला से नीचे, दिल्ली में पारा और गिरा

सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पड़ोसी नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी कड़ाके की शीतलहर की चपेट में हैं.मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक शीत लहर जारी रहेगी. साथ ही रात और सुबह के समय घना कोहरा रहेगा.राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी के तहत दर्ज की गई. केंद्र द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम अनुमान प्रणाली (सफर) के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 369 पर दर्ज किया गया.

VIDEO: पहाड़ों में भारी बर्फभारी से ठिठुरन बढ़ी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Cold, IMD, Weather Forcast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com