विज्ञापन

दिल्ली: नाबालिग की हत्या करके सूटकेस में छिपा दी लाश, पुलिस जांच में खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के बुराड़ी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. इलाके में एक आरोपी ने बच्ची की हत्या करके सूटकेस में छिपा दी. पुलिस की जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ.

दिल्ली: नाबालिग की हत्या करके सूटकेस में छिपा दी लाश, पुलिस जांच में खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया है. (Photo: NDTV)
  • दिल्ली के बुराड़ी में एक सूटकेस से नाबालिग बच्ची का शव बरामद किया गया.
  • स्पेशल स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया है.
  • बुराड़ी थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस हत्या मामले की जांच कर रही है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सूटकेस में एक बच्ची का शव बरामद किया गया है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकुंदपुर पार्ट-2 के रहने वाले अविनाश पुत्र शोकी राय को अपने कब्जे में लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्पेशल स्टाफ/आउटर नॉर्थ जिले की टीम को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद इंस्पेक्टर विश्वेंद्र चौधरी की निगरानी में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अविनाश को अपनी गिरफ्त में लिया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की गई. उसने अपराध में के बारे में बताया और वारदात में अपनी भूमिका कबूल की. इसके बाद, आरोपी के साथ पुलिस टीम बुराड़ी के अजीत विहार गई, जहां एक सूटकेस में नाबालिग लड़की का शव छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया.

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब बुराड़ी थाने में मामले की  एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है.

पुलिस हत्या की परिस्थितियों और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच कर रही है. घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 31 साल पहले एक करोड़ की फिरौती के ल‍िए अपहरण, उम्रकैद की सजा पाया आरोपी 26 साल बाद गिरफ्तार; बन गया था ब‍िल्‍डर

जब बुराड़ी में एक कमरे में मिलीं दो लाशें

यह पहली बार नहीं है, जब बुराड़ी इलाके में इस तरह का अपराध सामने आया है. पिछले महीने बुराड़ी इलाके में एक घर के अंदर 26 साल के एक युवक और 22 साल की एक युवती की गोली लगने से मौत हो गई थी. यह घटना बुराड़ी पुलिस स्टेशन इलाके के कमलपुर की थी, जहां पुलिस को एक घर के अंदर गोली चलने की आवाज आने की जानकारी मिली थी. घटना का पता चलने के बाद, पुलिस की टीमें, क्राइम टीम, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के अधिकारी और CATS एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई थी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली का आदर्श नगर मर्डर केस: 550 किमी पीछा कर दो बदमाश गिरफ्तार, फायरिंग-चाकूबाजी के बाद फरार थे आरोपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Crime, Minor Girl Murder, Burari, Delhi Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com