राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा प्रदूषण के कारण बेहद खराब होती जा रही है. दिल्ली के अधिकतर जगहों पर सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर दर्ज किया गया. जो कि ‘बेहद खराब' श्रेणी में आता है. हरियाणा और पंजाब में जल रही पराली के कारण दिल्ली का वायु प्रदूषण बढ़ रहा है. प्रदूषण के कारण धुंध की मोटी परत ने शहर को ढक लिया है। आ वायु प्रदूषण के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. कई लोगों को आंखों में जलने और गले में खराश की परेशानी हो रही है.
दिल्ली के आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, एनएसआईटी द्वारका, नजफगढ़, नेहरू नगर, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, रोहिणी, वजीरपुर और विवेक विहार में एक्यूआई ‘गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया. आनंद विहार में सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 432, बवाना में 406, वजीरपुर 411,विवेक विहार 418, मुंडक 402 और जहांगीरपुरी 412 दर्ज किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की जानकारी-
- शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा' माना जाता है.
- 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक' माना जाता है.
- 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम' माना जाता है
- 201 से 300 के बीच एक्यूआई को ‘खराब' माना जाता है
- 301 से 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब' होता है
- 401 से 450 के बीच ‘गंभीर' होता है
- 450 से ऊपर एक्यूआई को ‘बेहद गंभीर' माना जाता है.




दिल्ली के तीन इलाकों में एक्यूआई का स्तर 200 से 300 के बीच में बना हुआ है. जिसमें, चांदनी चौक में 280, डीटीयू में 294 और श्री अरविंदो मार्ग में 274 एक्यूआई रहा.


दिल्ली से सटे गुरुग्राम के निगरानी स्टेशन विकास सदम में एक्यूआई 318 दर्ज किया. जबकि फरीदाबाद के निगरानी स्टेशन न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 250 दर्ज किया गया है.


मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाये रहने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी है.
54,000 चालान, 56 कंस्ट्रक्शन साइट बंद
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) सर्टिफिकेट नहीं रखने वाले लगभग 54,000 वाहनों का चालान किया गया है. वहीं, करीब 3,900 से अधिक ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है, जिनकी समय सीमा पूरी हो चुकी है. इसके अलावा 56 कंस्ट्रक्शन साइटों को बंद करा दिया गया है. सारी कार्रवाई दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से की गई है.
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रयासों को और तेज किया जा रहा है. दरअसल, पूरे एनसीआर में 15 अक्टूबर से ग्रेप का पहला चरण और 22 अक्टूबर से ग्रेप का दूसरा चरण लागू है. 15 से 31 अक्टूबर तक की अवधि के दौरान, क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई निवारक उपाय शुरू किए गए. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त करने के अलावा प्रदूषण रोकने के लिए अन्य कई कार्रवाइयां की जा रही हैं. निगरानी के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एक ग्रेप निगरानी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है. यह निगरानी नियंत्रण कक्ष पूरे सप्ताह चालू रहता है.
Video : MP Elephant Death Tragedy: Bandhavgarh में 10 हाथियों की मौत के मामले में 2 अधिकारियों पर गिरी गाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं