राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रविवार सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत थी.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली में सुबह 9.10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख निगरानी स्टेशनों-एनएसआईटी द्वारका (411), जहांगीरपुरी (407), विवेक विहार (423), वजीरपुर (412) और आनंद विहार (468) में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए निर्माण समेत इन गतिविधियों पर पाबंदी
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है. मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.
VIDEO: देश में होगा वायुसेना के मालवाहक विमान C-295 का निर्माण, आज पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं