विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

बारिश के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग पर आया भारी मलबा, एक शख्‍स की मौत, रोकी गई यात्रा

केदारनाथ के पास जंगलपट्टी के इलाके में भारी बारिश हुई है. इसके कारण केदारनाथ तक जाने वाले पैदल मार्ग पर भारी मलबा आ गया. इसके कारण यात्री फंस गए. साथ ही इसके कारण एक शख्‍स की मौत हो गई है. 

सोनप्रयाग से केदारनाथ की पैदल यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्‍थगित कर दी गई है.
रुद्रप्रयाग:

केदार घाटी में लगातार भारी बारिश हो रही है. इसके मद्देनजर केदारनाथ जाने वाले पैदल यात्रा मार्ग पर बारिश के पानी के साथ भारी मलबा आ गया है और यह मार्ग आंशिक रूप से बाधित हुआ है. साथ ही मलबे की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई. साथ ही इस दौरान दो श्रद्धालु घायल भी हुए हैं, जिसके बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाली पैदल यात्रा को अग्रिम आदेशों तक स्‍थगित कर दिया गया है. इसके कारण बड़ी संख्‍या में बाबा केदार के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

केदार घाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई है. गौरीकुण्ड से केदारनाथ के 19 किमी के पैदल मार्ग में जंगलचट्टी के पास लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण बरसाती नाले में मलबा और पत्थर आने के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला पैदल मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार मलबे और पत्‍थरों की चपेट में आने के कारण एक श्रद्धालु की मौत हो गई है. साथ ही दो लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है. 

सोनप्रयाग से केदारनाथ की पैदल यात्रा स्‍थगित

मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप इस पूरे सप्ताह के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और यहां पर लगातार बारिश हो रही है. जंगलचट्टी में मार्ग बाधित हुआ है और यह पूरा पैदल मार्ग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हैं.  एहतियातन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा को सोनप्रयाग से ही स्थगित कर दिया गया है. जंगलचट्टी क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में फंसे यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच नीचे की ओर भिजवाया जा रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस की केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से अपील 

पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने जनपद पुलिस की केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें और आसपास के निकटवर्ती स्थलों पर होटल इत्यादि में स्टे करें. 

उधर, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. इनमें एक दो साल का बच्चा भी है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. यह घटना सुबह करीब छह बचे की बताई जा रही है. हादसा रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के जंगलों में हुआ है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedarnath, Kedarnath Yatra Stopped, Heavy Rain In Kedarnath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com