गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक के पास नोएडा के एक कलेक्शन एजेंट का शव (Noida Crime) बरामद हुआ है. परिजनों ने हत्या कर शव को वहां पर फेके जाने की आशंका जताई है. परिजनों के मुताबिक नोएडा में कलेक्शन एजेंट का काम करने वाला व्यक्ति अपने काम पर निकला था और वापस नहीं लौटा. इस मामले में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और पूछताछ कर रही है.
रेलवे ट्रैक पर मिला कलेक्शन एजेंट का शव
पुलिस के मुताबिक मसूरी थाना क्षेत्र में डासना जेल रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह एक शव पड़े होने की सूचना मिली. इस सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. रेल पटरी पर एक लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ी हुई थी. आस पास के पत्थरों पर खून के छींटे लगे हुए थे. पटरी के किनारे ही नमकीन का एक खाली पैकेट, प्लास्टिक ग्लास और शराब का पव्वा भी बरामद हुआ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
काम के लिए घर से निकला, फिर वापस नहीं लौटा
पुलिस ने बताया है कि मृतक की पहचान विशाल तिवारी, निवासी नोएडा के रूप में हुई. उसके परिजनों ने बताया कि विशाल कलेक्शन एजेंट था. शुक्रवार शाम वह कलेक्शन के लिए घर से निकला था, फिर वापस नहीं लौटा. बाद में उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया. वह रात भर उसको तलाशते रहे. शनिवार सुबह पुलिस के जरिए उन्हें खबर मिली कि विशाल की लाश रेल पटरी पर पड़ी हुई है.
लूट के बाद हत्या की आशंका
परिजनों को आशंका है कि लूट के बाद विशाल की हत्या कर दी गई और सुसाइड दिखाने के लिए लाश को रेल पटरी पर डाल दिया गया. पुलिस का कहना है कि इस ट्रैक से जो रेलगाड़ियां गुजरी हैं, उनके लोको पायलट से बातचीत की जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही हैं. मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं