विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Tauktae Chakrawat Live Updates: केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में रविवार को तबाही मचाने के बाद  ‘ताउते चक्रवात' उत्तर में गुजरात के तटीय इलाकों से टकराया और इस दौरान 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. हालांकि गुजरात में तटीय क्षेत्रों से दो लाख लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था. वहीं मुंबई समेत महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश देखने को मिली. समुद्र में ऊंची लहरें उठीं. सड़कों पर जलभराव की स्थिति हो गई है. भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सुबह कई पड़ जमीदोंज हो गए. चक्रवात के कारण हुई घटनाओं की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई जबकि सैकड़ों घरों का नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गए तथा लोगों को घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा. कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘ताउते' करीब 4 घंटों तक गुजरात के तट पर कहर बरपाता रहा. आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि यह मंगलवार तड़के तक पोरबंदर और भावनगर जिले में महुवा के बीच राज्य के तट को पार सकता है. कर्नाटक, केरल, गोवा में भी चक्रवात का असर देखने को मिला है. मुंबई में 11 घंटे बाद सोमवार रात 10 बजे उड़ानें शुरू हुईं. राहत की बात रही कि बांबे हाई ऑयल क्षेत्र में तूफान में फंसी दो नावों के 410 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है.

Here are the LIVE Updates on Cyclone Tauktae in Hindi: 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cyclone Tauktae, Cyclone Tauktae Updates, Cyclone Tauktae LIVE Updates, चक्रवाती तूफान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com