चेन्नई में एक शख्स ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की कि हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है. दरअसल सड़क पर एक जगह बारिश का पानी भरा हुआ था. वहीं थोड़ी दूर पर एक स्कूल बस खड़ी थी. एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में बस में जाने के लिए पानी के भीतर घुसा उसी दौरान जमीन पर कोई बिजली का तार होने की वजह से उसे करंट लग गया. करंट लगने की वजह से बच्चा उठ नहीं पा रहा था. वह बेहोश हो गया. तभी वहां से गुजर रहे एक शख्स ने तुरंत अपनी मोटरसाइकिल रोकी और अपनी जान की परवाह न करते हुए इंसानियत का फर्ज निभाया और तुरंत बच्चे को पानी से बाहर निकाला.
एक्स पर इस घटना का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जिसने भी देखा उसने ही तमिलसेल्वन को खूब सराहा. किसी ने इनको सलाम किया तो किसी ने इसकी दयालुता की जमकर तारीफ की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इंसानियत को सलाम!
24 साल के कन्नन तमिलसेल्वन को उनके इस बहादुरी भरे काम के लिए लोग सोशल मीडिया पर उन्हें सलाम कर रहे हैं. पानी में गिरी बच्चे पर कुछ और लोगों की मदद भी पड़ी लेकिन मदद के लिए जब तक वो आगे आते तब तक तमिलसेल्वन ने बहुत ही तेज गति से अपनी बाइक रोकी और बच्चे की मदद के लिए आगे आए. पानी में उनको भी करंट लगने का खतरा था. इसीलिए उन्होंने सड़क किनारे बैठकर बच्चे का हाथ पकड़कर उसे पानी से बाहर निकाला.
जान जोखिम कर बच्चे को पानी से बाहर निकाला
बेहोश बच्चे को पानी से निकालकर उन्होंने एक घर के बाहर बनी सड़क पर लिटाया. देखते ही देखते वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने बच्चे के हाथ-पैरों को सहलाया, ताकि वह ठीक हो जाए. बच्चे की हालत अब कैसी है ये तो पता नहीं चल सका है. लेकिन इंसानियत से भरा ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं