ओडिशा में भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना' के तटीय क्षेत्र से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की संभावना है.आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तूफान पिछले छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और फिर केंद्रपाड़ा जिले के भीतरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच पहुंचा. हवा की गति करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे थी.
- भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया, “इसकी शुरुआत चक्रवाती परिसंचरण के बाहरी बादल के प्रवेश के साथ हुई. जब इसका केंद्र जमीन पर पहुंचेगा, तो हवा की गति 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है.” दास ने बताया कि यह प्रक्रिया चार से पांच घंटे तक चलेगी.
- ओडिशा में चक्रवात से उत्पन्न भारी वर्षा के कारण 16 जिलों में अचानक बाढ़ आने की आईएमडी की भविष्यवाणी के बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और संभावित प्रभावों को कम करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं. माझी ने यहां विशेष राहत आयुक्त कार्यालय में नियंत्रण कक्ष का दौरा किया.
- इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आसन्न तूफान से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी ली है.
- इस बीच माझी ने बताया कि चक्रवात के मद्देनजर राज्य ने कुल 5,84,888 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है और शुक्रवार सुबह तक यह संख्या 600,000 से अधिक हो सकती है.
- उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण राहत केंद्रों में स्थानांतरित की गई 4,431 गर्भवती महिलाओं में से 1,600 ने बच्चों को जन्म दिया है.
- माझी ने कहा, “ये (विस्थापित) लोग 6,008 चक्रवात आश्रय स्थलों में रह रहे हैं, जहां उन्हें भोजन, दवा, पानी और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जा रहा है.”
ISRO की भी पैनी नजर
इसरो ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके उपग्रह ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘दाना' पर नजर रखे हुए हैं जिससे आपदा प्रबंधन प्रयासों में सहायता के लिए तात्कालिक रूप से आंकड़ा उपलब्ध कराया जा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
उसने कहा कि ध्रुवीय परिक्रमा उपग्रह ईओएस-06 और भूस्थैतिक उपग्रह इनसेट-3डीआर नियमित रूप से चक्रवात की स्थिति पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान कर रहे हैं.
सरकार भी सतर्क
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को कहा कि आसन्न भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से निपटने और किसी भी तरह की जनहानि को रोकने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
मुख्यमंत्री माझी ने गंजम, पुरी, जगत सिंह पुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, क्योंझर, कटक, खोरधा और जाजपुर के कलेक्टरों के साथ चक्रवात 'दाना' की तैयारियों की प्रगति पर चर्चा की.
उल्लेखनीय है कि यह चक्रवात ओडिशा तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है. गुरुवार को यहां चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य प्रशासन से संपर्क किया है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान चक्रवात 'दाना' और स्थिति से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तैयारियों पर चर्चा की. केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को स्थिति से अवगत कराया. प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा की गई तैयारियों पर भी संतोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य द्वारा मांगी गई एनडीआरएफ की टीमें भी उपलब्ध करा दी हैं. एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित स्थानों पर पहुंच चुकी हैं और उन्हें तैनात कर दिया गया है.
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि 11 जिलों के 38 ब्लॉकों के 1,653 गांवों और नौ नगरपालिकाओं के 26 वार्डों में भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर पड़ने की आशंका है. सरकार ने प्रभावित जिलों के निचले और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले 3,62,000 लोगों को निकालने का लक्ष्य रखा है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गुरुवार सुबह 11 बजे तक तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित रूप से चक्रवात आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले कुछ घंटों में लोगों को निकालने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
सीएम माझी ने कहा कि 2,338 गर्भवती महिलाओं को भी नजदीकी अस्पतालों और चिकित्सा सुविधाओं में स्थानांतरित कर दिया गया है. निकाले गए लोगों को ठहरने के लिए 842 स्थायी चक्रवात आश्रय और 6,443 अस्थायी राहत केंद्र चालू किए गए हैं. प्रभावित जिलों में 19 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), 51 ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) और 220 ओडिशा अग्निशमन सेवा दल तैनात किए गए हैं. इसके अलावा, इन जिलों में राज्य पुलिस बल की 157 प्लाटून भी तैनात की गई हैं.
- इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान 'दाना' की 'आंख' (चक्रवाती तूफान का केंद्र) अभी तक विकसित नहीं हुआ है.
- महापात्र ने कहा कि 'आंख' तब बनती है जब चक्रवाती प्रणाली बहुत मजबूत हो जाती है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान भीषण चक्रवात के रूप में बना हुआ है और आईएमडी द्वारा पूर्वानुमानित रूप से आगे बढ़ रहा है.
उल्लेखनीय है कि 'दाना' के उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि से 25 अक्टूबर की सुबह तक पुरी और सागर द्वीप के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को भितरकनिका और धामरा (ओडिशा) के पास पार करने की प्रबल संभावना है. इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है जो 120 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं