ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए बदमाश नए-नए तरीके ईजात करते रहते हैं. अब ठगी का एक और नया तरीका सामने आया है, जिसमें फर्जी ई चालान और परिवहन विभाग की सरकारी वेबसाइट की हूबहू नकल बनाकर आमजन के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है. फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसके जरिये ठगी से बचा जा सकता है.
डीसीपी मुख्यालय हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि साइबर ठग अब ई-चालान भुगतान के बढ़ते ट्रेंड को हथियार बनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. उन्होंने बताया कि फोन पर ई-चालान का संदेश आने पर जल्दबाजी में भुगतान ना करें. संदेश की जांच करें वरना जल्दबाजी के चक्कर में बैंक खाता खाली भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि साइबर ठग इस तरीके से हूबहू नकली संदेश तैयार करते है, जहां साइबर ठग भुगतान करने के लिए संदेश मे नीचे एक फर्जी लिंक भेजते हैं. इस प्रकार साइबर ठग हूबहू मैसेज तैयार कर लेते हैं, जिसमें लिखा आता है कि आपका चालान कट गया है और आप इस लिंक पर क्लिक कर चालान भर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे करें असली और नकली मैसेज की पहचान
ई-चालान के असली मैसेज में आपके वाहन के इंजन नंबर, चेसिस नम्बर सहित अन्य जानकारी शामिल होती है. वहीं चालान कटने पर लिंक में सरकारी वेबसाइट का एड्रेस https://echallan.parivahan.gov.in/ आता है. अब ठग चालाकी के साथ लिंक में मामूली सा अंतर कर देते हैं, जिसे थोड़ी सी सतर्कता से पहचाना जा सकता है. ठग की तरफ से आने वाले मैसेज में https://echallan.parivahan.in/ का लिंक होता है, जिसके अंत में .gov हटा दिया जाता है. असली लिंक में gov.in. जरूर होगा.
साइबर ठग इस तरह देते हैं धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम
साइबर ठगों की तरफ से आने वाले लिंक पर क्लिक कर भुगतान की कोशिश में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं. कोई भी वाहन मालिक चालान भरने के लिये लिंक पर जैसे ही क्लिक करता है और अपने बैंक अकाउंट डिटेल या डेबिड-क्रेडिट कार्ड की जानकारी डालता है, वैसे ही हैकर्स सबसे पहले उसके फोन को हैक करते हैं. थोड़ी देर तक फोन को अपने कंट्रोल में रखकर बैंक खाता या डेबिट-क्रेडिट का पूरा बैलेंस साफ कर देते हैं. डीसीपी ने बताया कि ई-चालान के असली मैसेज में आपके वाहन के इंजन नंबर, चेसिस नम्बर सहित अन्य जानकारी शामिल होती है, जबकि फर्जी मैसेज मे यह जानकारी नहीं होती. इसके साथ ही कभी भी ई-चालान का मैसेज किसी भी मोबाइल नम्बर से नहीं आता है, जिस लिंक को खोलकर चालान का भुगतान कर रहे है, उस वेबसाइट का लिंक .gov.in पर खत्म होना चहिए. वहीं ई-चालान का मैसेज आने पर साइट पर जाकर भी जांच कर सकते है.
धोखाधड़ी होने पर किस प्रकार करें शिकायत
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज कराएं. ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें या 112 या कंप्लेंट पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने पर आपके खाते से निकले हुए पैसे की ट्रांजेक्शन को रोका जा सकता है. इसके अलावा नजदीक के पुलिस स्टेशन में जाकर साइबर हेल्प डेस्क या साइबर थाने से मदद ली जा सकती है.
ये भी पढ़ें :
* साइबर क्राइम सिटी बना नोएडा, फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ठगने वाले 84 गिरफ्तार
* नेशनल कैपिटल सिविल सर्विसेज अथॉरिटी की मीटिंग होती रहेगी, दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला
* दिल्ली सरकार ने अपने मंत्रालय में किया बड़ा बदलाव, सीएम केजरीवाल ने आतिशी को दिए ये विभाग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं