राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) के बाद अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2024 की प्रॉवीजनल उत्तरशीट में गड़बड़ी की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं. छात्र गड़बड़ी की शिकायत करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को 200 रुपये प्रति सवाल जाम करके आपत्ति दर्ज करा रहे हैं.
आरोप है कि भूगोल, कंप्यूटर साइंस, कानूनी अध्ययन, मनोविज्ञान, अंग्रेजी के दो दर्जन से ज्यादा उत्तर गलत हैं. यही नहीं इन गलत उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों से हर सवाल पर दो सौ रुपये की फीस वसूली गई.
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
CUET UG की परीक्षा 16 मई से 23 मई 2024 के बीच हुई थी. अभिभावकों और छात्रों का दावा है कि NTA की ओर से जारी 6 विषयों की आंसर की में आधे से अधिक जवाब ही गलत हैं. सोशल मीडिया पर एक अभिभावक ने दावा किया कि 35 प्रश्नों के 6800 रुपये जमा किए हैं.
NTA ने कहा है कि CUET UG 2024 को लेकर कुछ छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराई है. NTA की कमेटी की जांच में जिन छात्रों की आपत्ति सही निकलेगी, उनको 15 से 19 जुलाई के बीच दोबारा परीक्षा का मौका मिलेगा. यह दोबारा परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी.
उत्तर शीट में किस तरह की गड़बड़ियां?
लीगल स्टडीज के पेपर में एक प्रश्न पूछा गया है कि भोपाल गैस त्रासदी के मद्देनजर भारत सरकार ने संविधान के किस अनुच्छेद के तहत 1986 का पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू किया था? एनसीईआरटी की पुस्तकों के अनुसार सही उत्तर अनुच्छेद 253 (प्रश्न पत्र का विकल्प 4) होगा, जबकि NTA के उत्तर कुंजी के मुताबिक सही विकल्प अनुच्छेद 38 प्रश्न पत्र पर विकल्प 2 है.
इसी तरह कंप्यूटर साइंस पेपर में एआरपीएएनईटी के पूर्ण रूप का उत्तर किताबों के अनुसार एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी नेटवर्क है. जबकि उत्तर कुंजी में स्वचालित रिसर्च प्रैक्टिकल एप्लिकेशन नेटवर्क के रूप में चिह्नित किया गया है.
यह भी पढ़ें -
CUET Result 2024 पर बड़ी अपडेट, सीयूईटी यूजी रिजल्ट आज हो सकता है घोषित, अपडेट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं