विज्ञापन

CBSE-NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में आग, कांग्रेस बोली- ये संयोग या प्रयोग?

CBSE की OSM प्रक्रिया और NEET पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच सोमवार को दिल्ली स्थित शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में आग लग गई. इसे लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जांच की आंच से पहले आग की आंच शिक्षा मंत्रालय पहुंच गई.

CBSE-NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में आग, कांग्रेस बोली- ये संयोग या प्रयोग?
शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में लगी आग पर कांग्रेस ने कई सवाल उठाए.
  • सोमवार को नई दिल्ली के ITO के पास शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में आग लग गई.
  • इस आग को सीबीएसआई और नीट पेपर लीक केस से जोड़कर देखा जा रहा है.
  • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इसे संयोग या प्रयोग बताते हुए कई सवाल उठाए हैं.
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं
नई दिल्ली:

CBSE-NEET  विवाद के बीच सोमवार को नई दिल्ली स्थित शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में आग लग गई. दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) परिसर में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगी. इसके वीडियो भी सामने आए. वीडियो में बिल्डिंग की खिड़कियों से धूआं निकलता नजर आ रहा है. आग की सूचना पर अग्निशामन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, दमकल की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया. शिक्षा विभाग की बिल्डिंग में लगी आग को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए है. 

पवन खेड़ा ने 33 मिनट के प्रेस कॉफ्रेंस में उठाए कई सवाल

कांग्रेस मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रेस कॉफ्रेंस में पूछा ये संयोग है या प्रयोग? क्या जो सवाल उठ रहे हैं, उसके जवाब आग में जल जाएंगे? 33 मिनट के प्रेस कॉफ्रेंस में पवन खेड़ा ने पेपर लीक, सीबीएसई OSM प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. प्रेस कॉफ्रेंस से पहले पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए पोस्ट लिखा- जांच की आंच से पहले आग की आंच शिक्षा मंत्रालय पहुंच गई, अद्भूत संयोग है.

देश में लगातार पेपर लीक हो रहे, नौजवान आत्महत्या कर रहेः पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने कहा कि देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं और प्रधानमंत्री देश को आम पना बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो CBSE के बड़े-बड़े इन्वेस्टिगेटर नहीं कर पाए- वो एक 19 साल के एथिकल हैकर ने कर दिखाया और सरकार का पूरा सिस्टम देश के सामने खोलकर रख दिया.

धांधली अब स्कूली शिक्षा तक आ गईः पवन खेड़ा

पवन खेड़ा ने आगे कहा कि पिछले दो साल में NEET, CUET, JEE Mains, BPSC समेत तमाम परीक्षाओं में लाखों युवा धांधली का शिकार हुए हैं. बात सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं की नहीं रही, अब बात स्कूली शिक्षा तक आ गई है. पहले बोर्ड परीक्षाओं में घपला, प्रतियोगी परीक्षाओं में घपला और फिर सर्विस कमीशन में घपला.

उन्होंने यह सवाल उठाया कि आखिर नरेंद्र मोदी चाहते क्या हैं? क्या वे चाहते हैं कि देश के युवा अनपढ़ रहें, जाहिल रहें, बेरोजगार रहें और संघ की शाखाओं में जाएं? प्रेस कॉफ्रेंस में पवन खेड़ा ने सीबीएसई की OSM प्रक्रिया पर डिटेल से बताया. 

मौजूदा पीढ़ी के साथ खिलवाड़, इसलिए हम फ्रस्टेडः कांग्रेस

पवन खेड़ा ने आगे कहा कि एक नारा दिया गया था- 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा'. लेकिन मुझे लगता है असली नारा था- 'न पढूंगा, न पढ़ने दूंगा'. मोदी सरकार में मंत्रियों के पोस्ट या ट्वीट उठाकर देखिए- किसी ने भी शिक्षा व्यवस्था या CBSE की निंदा में एक शब्द नहीं कहा है. वहीं, जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पेपर लीक पर सवाल पूछा गया, तो वो कहते हैं- राहुल गांधी Frustrated हैं. हम सब इसलिए Frustrated हैं, क्योंकि आप मौजूदा पीढ़ी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें - दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com