Coronavirus Updates: देशभर में पिछले कुछ दिनो से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,329 नए मामले सामने आए हैं. वहीं एक दिन में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है. 10 जून को 7,584 नए मामले सामने आए थे और 24 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी. इस लिहाज से देखा जाए तो आज फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
इस दौरान 4,216 लोगों के कोरोना को मात दी है. जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों का कुल आकंड़ा 4,26,48,308 की संख्या पर पहुंच गया है. अब कोरोना के कुल एक्टिव मामले 40,370 पर पहुंच गए हैं. पिछले 24 घंटे में 3,44,994 कोरोना के टेस्ट किए गए. जिसके बाद देश में कोरोना के कुल परीक्षण 85.45 करोड़ तक पहुंच गए. राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत देशभर में वैक्सीन की 194.92 करोड़ डोज दी जा चुकी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
भारत में कोरोना के वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत अब तक 193.83 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है, पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 11,67,037 डोज लगाई गई. देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी.
ये भी पढ़ें: '3 वोट पर निर्णय लेने में 7 घंटे क्यों लगे? संजय राउत का आरोप- 'राज्यसभा चुनाव में EC ने BJP का पक्ष लिया'
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.
VIDEO: यूपी: हिंसक प्रदर्शन के बाद अब तक 225 से ज्यादा लोगों को किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं