विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2021

कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में दूसरे स्‍थान पर भारत, 10 खास बातें..

कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत अब दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गया है. अब अमेरिका ही इस मामले में भारत से ऊपर है.

कोरोना संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में दूसरे स्‍थान पर भारत, 10 खास बातें..
कोरोना महामारी के चलते महाराष्‍ट्र के कई शहरों के अस्‍पतालों में बेड की कमी हो गई है (प्रतीकात्‍मक फोटो)
नई दिल्‍ली:
  1. पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 1,68,912 नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन में रिकॉर्ड हुए केसों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. 
  2. इन नए 1,68,912 कोरोनावायरस केस के साथ ही देश में अब तक दर्ज हुए कुल कोविड केसों की तादाद 1,35,27,717 हो गई है. भारत ने अब ब्राजील के 1.34 करोड़ कोरोना के केसों को पीछे छोड़ दिया है. 
  3. कोरोना के सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में अमेरिका इस समय पहले स्‍थान पर हैं. यहां कोरोना संक्रमण के 3.12 करोड़ केस हैं.
  4. पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 904 मरीज़ों की इस घातक संक्रमण की वजह से मौत  हुई है, और भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई है.देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या इस समय 12 लाख के आसपास है.
  5. पिछले आठ दिन में देश में नए केसों का आंकड़ा 7वीं बार एक लाख के पार गया है. यह लगातार छठा दिन है, जब कोरोनावायरस के एक लाख से ज़्यादा मामले दर्ज हुए हैं.
  6. देश के आठ राज्‍यों में कोरोना के एक दिन में अब तक के सबसे ज्‍यादा मामले दर्ज किए गए हैं. वर्ष 2021 में यह पहली बार हुआ है.
  7. कोरोना के मामलों में यूपी और दिल्‍ली ने कोरोना से बुरी तरह प्रभावित राज्‍य छत्‍तीसगढ़ को भी पछाड़ दिया है.
  8. महाराष्‍ट्र के पुणे शहर में एक्टिव केसों की संख्‍या एक लाख के पार है. मुंबई में एक लाख के करीब एक्टिव केस हैं जबकि बेंगलुरू 50 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है.
  9. जिन पांच राज्‍यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां कोरोना की केसों की संख्‍या दोगुनी हो गई है. केरल में पहले कोरोना केसों में 16% का उतारा आया था लेक‍िन अब यहां कोरोना के केसों में 84% का बढ़ोत्‍तरी दर्ज हुई है.
  10. उत्‍तराखंड के हरिद्वार में कुंभ मेले में अब तक करीब 40 लाख लोग हिस्‍सा ले चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Covid-19, New Corona Cases In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com