विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2020

दिल्‍ली में गुरुवार को हुए कोरोना के 20 हजार टेस्ट, CM का दावा-आने वाले दिनों में करेंगे और ज्‍यादा टेस्टिंग

गुरुवार को देश की राजधानी में 20 हज़ार के करीब कोरोना टेस्ट हुए हैं, जो अब तक के सर्वाधिक हैं, इसमें 13 हज़ार RT-PCR टेस्ट और 7 हज़ार रैपिड एंटीजेन टेस्ट है. गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक के दौरान टेस्टिंग दोगुना और फिर तीन गुना करने की बात कही गई थी. 

दिल्‍ली में गुरुवार को हुए कोरोना के 20 हजार टेस्ट, CM का दावा-आने वाले दिनों में करेंगे और ज्‍यादा टेस्टिंग
दिल्‍ली में कोरोना के केसों की संख्‍या 50 हजार के करीब पहुंच गई है
नई दिल्ली:

Covid-19 Pandemic: देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर यहां कोरोना टेस्‍ट की संख्‍या (Corona Test in Delhi) बढ़ाने का फैसला किया गया है. दिल्‍ली सरकार की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में इस बारे में फैसला किया गया. मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक ट्वीट कर कहा है कि अब दिल्ली वसियों को टेस्ट कराने में कोई परेशानी नहीं होगी. आने वाले दिनों में इस से भी बहुत ज़्यादा टेस्टिंग की जाएगी. दिल्ली सरकार के सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को देश की राजधानी में 20 हज़ार के करीब कोरोना टेस्ट हुए हैं, जो अब तक के सर्वाधिक हैं, इसमें 13 हज़ार RT-PCR टेस्ट और 7 हज़ार रैपिड एंटीजेन टेस्ट है. गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक के दौरान टेस्टिंग दोगुना और फिर तीन गुना करने की बात कही गई थी. 

गौरतलब है कि दिल्‍ली में कोरोना के केसों की संख्‍या 49,979 तक पहुंच गई है. मुंबई और दिल्‍ली इस समय कोरोना वायरस से सबसे ज्‍यादा संक्रमित शहरों में से हैं. देश की राजधानी में अब तक 1969 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है. दिल्‍ली में 21,341 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके है, इस तरह यहां कोरोना के एक्टिव केसों की संख्‍या 26 हजार 669 है. भारत की बात करें तो यहां अब तक कोरोना के तीन लाख 80 हजार 532 केस सामने आए हैं. देश में अब तक 12 हजार 573 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है. दो लाख चार हजार 711 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और देश मे कोरोना के एक्टिव केस एक लाख 63 हजार 248 हैं.

VIDEO: दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2877 नए मामले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
COVID-19 Pandemic, Corona Test In Delhi, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com