छत्तीसगढ़ के रायपुर में महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले हिन्दू धर्म गुरु कालीचरण महाराज को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया है. जिसके बाद 1 जनवरी तक कालीचरण पुलिस रिमांड में रहेगा. वहीं आरोपी के वकील शरद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अभियुक्त को अवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे राज्य से गिरफ्तार करने पर ट्रांजिट रिमांड पर लिया जाता है और पुलिस ने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया है.
कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर MP के मंत्री ने जताई आपत्ति, छत्तीसगढ़ के CM ने किया पलटवार
बता दें कि रायपुर पुलिस ने कालीचरण को गुरुवार तड़के मध्यप्रदेश के खजुराहो शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के एक मकान से गिरफ्तार किया था. रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कालीचरण उर्फ अभिजीत धनंजय सराग को गिरफ्तार करने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी चेतना ठाकुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने बताया कि शहर के टिकरापारा थाने में कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद रायपुर पुलिस की कई टीम उसकी तलाश में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली में तलाश कर रही थी. इस बीच रायपुर पुलिस के सात सदस्यीय दल ने कालीचरण को गिरफ्तार किया.
धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कालीचरण महाराज गिरफ्तार
वहीं कालीचरण की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और कहा, "महात्मा गांधी, जिन्होंने विश्व को शांति, भाईचारा, प्रेम, सत्य, अहिंसा और समानता का संदेश दिया है. ऐसे महापुरुष के बारे में कोई अभद्र भाषा का प्रयोग करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है. उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है. उनके वकील को सूचना दे दी गई है. 24 घंटे के भीतर में उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा."
हेट स्पीच देने वाले कालीचरण गिरफ्तार, महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कहे थे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं