क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हुए झगड़े को लेकर सुर्खियों में आई सपना गिल और उनके तीन दोस्तों को मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी. कोर्ट ने पहले सपना और उनके दोस्तों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद सपना के वकील ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की. याचिका की सुनवाई के बाद ही कोर्ट ने उन्हें बेल दिया. सपना गिल और उसके दोस्तों को पिछले सप्ताह ही गिरफ्तार किया गया था. इन लोगों पर आरोप था कि इन्होंने पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट की है.
सपना गिल के वकील ने कोर्ट में दावा किया गिल के खिलाफ जो एफआईआर हुई है वो पूरी तरह से झूठे और फर्जी आरोपों पर आधारित हैं. वहीं, गिल के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि प्राथमिकी में बयान मनगढ़ंत और बिना किसी आधार के हैं और सपना गिल को उपरोक्त मामले में फंसाया जा रहा है. पुलिस की ओर से सरकारी वकील आतिया शेख ने जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए कहा कि इस मामले में जांच अभी पूरी नहीं हुई है. उन्होंने दलील दी कि आरोपियों ने बदला लेने के लिए शॉ का पीछा किया था, क्योंकि उन्होंने उन लोगों के साथ सेल्फी लेने से इनकार कर दिया था. ऐसे में इस बात का भी डर था कि वो लोग पृथ्वी शॉ की जान भी ले सकते थे.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि पिछले सप्ताह पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और उनके दोस्त के साथ मुंबई में कुछ लोगों ने मारपीट करने की कोशिश की थी. जिसके बाद पुलिस ने झगड़े का मामला दर्ज किया था. ओशिवारा पुलिस ने कुल 8 लोगों को आरोपी बनाया था और मुख्य आरोपी के खिलाफ IPC की लगभग विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
घटना बीते बुधवार शाम की है, जब एक होटल में पृथ्वी अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए पहुंचे थे. इस दौरान क्रिकेटर के कुछ फैंस ने उनके साथ फोटो खिचवाने के लिए उनकी टेबल पर आ गए. कुछ फोटो क्लिक करने के बाद वो फैन पृथ्वी का बनाने लगे. पृथ्वी ने इसके लिए मना किया और उनसे जाने के लिए कहा था. उनकी बात नहीं मानने पर क्रिकेटर ने होटल मालिक को बुलाया और उन लोगों को वहां से हटाने के लिए कहा था.
रेस्टोरेंट के मैनेजर ने उस फैन और उसके साथ मौजूद लड़की को रेस्टोरेंट से निकाल दिया था. यह बात उस शख्स को हजम नहीं हो पाई और होटल के बाहर वो पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त के निकलने का इंतजार करने लगा. उनके बाहर आने पर इन लोगों ने पृथ्वी के दोस्त की कार का पीछा किया. आरोपी और उसके साथ कुछ लोगों ने उनकी कार को सिग्नल पर रोक कर घेर लिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं