पश्चिम बंगाल, झारखंड और त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू होगी. इन उपचुनावों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया' की पहली चुनावी परीक्षा कहा जा रहा है. त्रिपुरा की दो सीटों बॉक्सानगर और धनपुर, पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी और झारखंड की डुमरी सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था.
झारखंड में, एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिले के पचंभा में स्थित कृषि बाजार समिति में मतगणना केंद्र बनाया गया है. गिरिडीह के उपायुक्त व सह-निर्वाचन अधिकारी नमन प्रियेश लाकड़ा ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘कुल 24 चरणों में मतगणना होगी और मतगणना के लिए 70 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है.'' पांच सितंबर को हुए मतदान में 2.98 लाख मतदाताओं में से लगभग 65 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
त्रिपुरा में एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग ने पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं. दोनों सीटों - बॉक्सानगर और धनपुर - की वोटों की गिनती सोनामुरा गर्ल्स एचएस स्कूल में होगी. पश्चिम बंगाल में एक अधिकारी ने कहा कि धुपगुड़ी में, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य पुलिस के जवान ‘स्ट्रॉन्ग रूम' की सुरक्षा कर रहे हैं. पांच सितंबर को हुए उपचुनाव में कुल 2.6 पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 76 प्रतिशत ने मतदान किया था.
ये भी पढें-
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं