नई दिल्ली:
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश की जनता भ्रष्टाचार से सर्वाधिक पीड़ित है।
राहुल ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए ही लोकपाल विधेयक पारित करवाया है।
फिक्की के एक समारोह में राहुल ने कहा, "भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है। इसने जनता को सर्वाधिक पीड़ित किया है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।"
उन्होंने आगे कहा कि संप्रग सरकार को इसके लिए बहुत तीखी आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं, लेकिन "संप्रग सरकार ने किसी भी अन्य सरकार की अपेक्षा भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कहीं अधिक कार्य किए हैं।"
राहुल ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार निगरानी प्रणाली को नए सिरे से सुधारने की जरूरत है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राहुल गांधी, फिक्की का कार्यक्रम, आरटीआई, लोकपाल, Rahul Gandhi, FICCI, RTI, Lokpal, Congress Party