- डेली पॉजिटिविटी रेट 4.42 प्रतिशत है.
- मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है.
- कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं.
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,158 नए मामले सामने आए हैं. जिससे देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 44,998 पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 5,356 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं. कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,42,10,127 पहुंच गई है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है. जबकि डेली पोजिटिविटी रेट 4.42 प्रतिशत है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं. पिछले 24 घंटों में 327 खुराकें दी गईं हैं. अब तक कुल 92.34 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. 24 घंटों में 2,29,958 कोरोना टेस्ट हुए हैं.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे. (भाषा इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें-
-- बिहार में शराब की खपत घट जाने का क्या आपके पास है कोई आंकड़ा : न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा
-- आयकर विभाग ने मुख्तार अंसारी की करीब 127 करोड़ रुपये की दो दर्जन ‘बेनामी' संपत्तियों की पहचान की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं