विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में कमी देखी जा रही है. साथ ही देश में अब तक तीन करोड़ से ज्यादा लोग COVID-19 को मात दे चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना से ठीक हुए लोगों की तादाद 3 करोड़ के पार हो गई है. रिकवरी रेट 97.22 प्रतिशत पर चल रहा है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के 37,154 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान, 724 लोगों की खतरनाक वायरस की वजह से जान गई. बीते 24 घंटे में 39,649 मरीज ठीक हुए हैं जबकि अब तक कुल 3,00,14,713 लोग वायरस को मात दे चुके हैं. वहीं, कुल 408764 लोगों की वायरस की वजह से जान गई है.

नए मामलों में कमी और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से एक्टिव केस भी घटे हैं. देश में अब उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 4,50,899 है, जो कुल मामलों का 1.46 प्रतिशत है. पॉजिटिविटी रेट यानी संक्रमण दर की बात की जाये तो साप्ताहिक आधार पर यह 2.32 प्रतिशत पर रही जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत पर है, जो लगातार 21वें दिन तीन प्रतिशत से नीचे रही.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates, India Coronavirus Cases Updates, India Coronavirus Latest News, India COVID-19 Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com